ईरान युद्ध पर अमेरिका ने फूंके ₹3,56,250 करोड़, ₹8,26,500 करोड़ और मांगे; बढ़ते खर्च पर घिरे ट्रंप

अमेरिका के रक्षा मंत्री ने बताया है कि अब ईरान के खिलाफ युद्ध पर ₹3,56,250 करोड़ खर्च हो चुके हैं। इसके अलावा ₹8,26,500 करोड़ और मांगे हैं। वहीं, युद्ध का बढ़ता खर्च ट्रंप की मुसीबतें बढ़ा रहा है।

US Iran War Expense : ईरान के खिलाफ जारी युद्ध अब अमेरिका के लिए सिर्फ सैन्य चुनौती नहीं, बल्कि आर्थिक और राजनीतिक संकट भी बनता जा रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कांग्रेस को बताया है कि युद्ध पर अब तक 37.5 अरब डॉलर (करीब ₹3,56,250 करोड़) खर्च किए जा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के सामने 87 अरब डॉलर (करीब ₹8,26,500 करोड़) की अतिरिक्त फंडिंग की मांग भी रखी है। बढ़ते युद्ध खर्च, सैनिकों की मौत और नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनावों से पहले यह मुद्दा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ी राजनीतिक चुनौती बनता दिख रहा है।

iran us war

ईरान के खिलाफ भारी पड़ रहा युद्ध

छह महीने में हजारों करोड़ का खर्च

कांग्रेस की सुनवाई के दौरान रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि 37.5 अरब डॉलर के खर्च में अब तक का वास्तविक सैन्य खर्च और 30 सितंबर तक होने वाले अनुमानित खर्च दोनों शामिल हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह आंकड़ा किस आधार पर तैयार किया गया है। इससे पहले मार्च में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि युद्ध के शुरुआती छह दिनों में ही अमेरिका का खर्च 11.3 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। इससे साफ है कि युद्ध जितना लंबा खिंच रहा है, उसकी कीमत भी उतनी तेजी से बढ़ रही है।

End of Feed