सोलर सेक्टर को बड़ा झटका, अमेरिका ने 126% इंपोर्ट ड्यूटी लगाई, इन शेयरों पर दिखेगा असर

अमेरिका ने भारतीय सोलर मॉड्यूल पर 126 प्रतिशत शुरुआती ड्यूटी लगाने का ऐलान किया है। इससे एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड कंपनियों पर दबाव बढ़ सकता है। Waaree Energies, Adani Solar और Vikram Solar जैसी कंपनियां फोकस में रहेंगी। ऊंची टैरिफ दरों से ऑर्डर, मार्जिन और शेयर प्रदर्शन पर असर संभव है।

अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सोलर मॉड्यूल पर 126 प्रतिशत की प्रारंभिक ड्यूटी तय की है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि भारत ने सोलर मैन्युफैक्चरिंग को अनुचित सब्सिडी दी, जिससे अमेरिकी उत्पादकों को नुकसान हुआ। इस कदम से भारतीय निर्यातकों के लिए अमेरिकी बाजार लगभग बंद होने का खतरा बढ़ गया है।

US India solar

अमेरिका ने दिया झटका

भारत, इंडोनेशिया और लाओस पर कार्रवाई

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने भारत के अलावा इंडोनेशिया पर 86 से 143 प्रतिशत और लाओस पर 81 प्रतिशत तक शुरुआती ड्यूटी तय की है।यूएस की एजेंसियों का दावा है कि इन देशों की सब्सिडी नीति ने वहां के निर्यातकों को अमेरिकी कंपनियों से कम कीमत पर माल बेचने में बढ़त दी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की पहली छमाही में भारत, इंडोनेशिया और लाओस मिलकर अमेरिका के कुल सोलर मॉड्यूल आयात का 57 प्रतिशत हिस्सा थे। ऐसे में यह फैसला वैश्विक सप्लाई चेन पर भी असर डाल सकता है।

End of Feed