बिजनेस

Stocks In News: रेलवे, बैंकिंग और फार्मा और सोलर सेक्टर में हलचल, IRFC, IDFC First और RVNL जैसे स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks In News Today: आज के कारोबार में IRFC, IDFC First Bank, RVNL, Power Grid, Canara Bank, Hindalco, Voltas और Dr Reddy’s समेत कई शेयर खबरों के चलते फोकस में रहेंगे। हिस्सेदारी बिक्री, पूंजी जुटाने, बड़े ऑर्डर, निवेश योजनाओं और रेगुलेटरी अपडेट्स से एक्शन देखने को मिल सकता है।

stock in News

इन शेयरों पर रखें नजर

आज के कारोबारी सत्र में बैंकिंग, रेलवे, मेटल, ऑटो कंपोनेंट और न्यू-एज टेक सेक्टर से जुड़ी खबरें बाजार की दिशा तय कर सकती हैं। सरकार की हिस्सेदारी बिक्री, पूंजी जुटाने की योजनाएं, बड़े ऑर्डर और रेगुलेटरी अपडेट्स के चलते चुनिंदा शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है।

IRFC में सरकार की हिस्सेदारी बिक्री

Indian Railway Finance Corporation में सरकार ऑफर फॉर सेल के जरिए 4 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी। इश्यू का फ्लोर प्राइस 104 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। बाजार में अतिरिक्त सप्लाई आने से शॉर्ट टर्म में शेयर पर दबाव बन सकता है, हालांकि लंबी अवधि में फ्री फ्लोट बढ़ना सकारात्मक माना जाता है।

Power Grid को निवेश सीमा में राहत

Power Grid Corporation of India की सब्सिडियरी कंपनियों के लिए इक्विटी निवेश सीमा 5,000 करोड़ से बढ़ाकर 7,500 करोड़ रुपये कर दी गई है। इससे कंपनी बड़े और पूंजी-गहन ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स में आक्रामक बोली लगा सकेगी। कैपेक्स ग्रोथ की संभावना से स्टॉक में हलचल संभव है।

Canara Bank का पूंजी जुटाने का प्लान

Canara Bank ने 5,000 करोड़ रुपये के टियर-2 बॉन्ड जारी करने की योजना बनाई है। यह कदम पूंजी पर्याप्तता अनुपात मजबूत करने और कर्ज वृद्धि को सपोर्ट देने के लिहाज से अहम है।

IDFC First Bank ने चुकाया बकाया

IDFC First Bank ने हरियाणा सरकार के विभागों का 583 करोड़ रुपये का मूलधन और ब्याज पूरी तरह चुका दिया है। इससे बैलेंस शीट पर अनिश्चितता कम होगी और निवेशकों का भरोसा मजबूत हो सकता है।

Schaeffler India के मजबूत नतीजे

Schaeffler India का दिसंबर तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 327.96 करोड़ रुपये रहा। मजबूत मार्जिन और डिमांड संकेत ऑटो कंपोनेंट सेक्टर के लिए सकारात्मक माने जा रहे हैं।

KEC International और RVNL को नए ऑर्डर

KEC International को विभिन्न सेगमेंट्स में 1,002 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। वहीं Rail Vikas Nigam Limited को सेंट्रल रेलवे से 270.22 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। ऑर्डर बुक में बढ़ोतरी से इंफ्रा और रेलवे शेयरों में मूवमेंट दिख सकता है।

Hindalco और Balkrishna Industries की विस्तार योजनाएं

Hindalco Industries की सब्सिडियरी Novelis में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी। यह फंडिंग कैपिटल स्ट्रक्चर को मजबूत करेगी। दूसरी ओर Balkrishna Industries ने घरेलू कंज्यूमर टायर बाजार में एंट्री के साथ 3,500 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है।

Voltas और Paytm के अपडेट

Voltas ने संकेत दिया है कि कॉपर की ऊंची कीमत और रुपये की कमजोरी के चलते एसी की कीमतें 5 से 15 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। वहीं One97 Communications ने अपने ऐप पर ‘Paytm Silver’ फीचर लॉन्च किया है, जिससे 20 रुपये से निवेश संभव होगा।

Dr Reddy’s और Tata Investment पर नजर

Dr. Reddy's Laboratories ने कहा कि अमेरिकी SEC ने किसी प्रवर्तन कार्रवाई की सिफारिश नहीं की है। यह कानूनी अनिश्चितता कम होने का संकेत है। वहीं Tata Investment Corporation में चेयरमैन की पुनर्नियुक्ति पर फैसला टलने की खबर है, जिससे समूह से जुड़े शेयरों पर असर पड़ सकता है।

Eternal का डिफेंस टेक अधिग्रहण

Eternal ने डिफेंस रोबोटिक्स स्टार्टअप Sharang Shakti का अधिग्रहण किया है। यह कदम कंपनी की टेक्नोलॉजी क्षमताओं को नए क्षेत्रों में विस्तार देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कुल मिलाकर आज का सत्र स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन वाला रह सकता है, जहां खबर आधारित कारोबार हावी रहेगा।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article