US-China Tariffs War: US-चीन टैरिफ वॉर से सप्लाई चेन पर पड़ेगा असर, महंगाई समेत सामने आएंगे कई खराब नतीजे, जानें भारत का क्या होगा

US-China Tariffs War Impact: अमेरिका ने चीन को छोड़कर बाकी देशों के लिए टैरिफ पर 90 दिनों के लिए रोक लगा दी है। जहां एक और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बाकी देशों को मोहलत दी है, तो वहीं चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 125 फीसदी कर दिया। इसके जवाब में चीन ने अमेरिका के खिलाफ और तगड़ी जवाबी कार्रवाई की घोषणा करते हुए अमेरिकी आयात पर 125 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूएस-चीन टैरिफ वॉर गहराया
  • सप्लाई चेन पर पड़ेगा असर
  • भारत के सामने भी चुनौतियां

US-China Tariffs War Impact: अमेरिका ने चीन को छोड़कर बाकी देशों के लिए टैरिफ पर 90 दिनों के लिए रोक लगा दी है। जहां एक और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बाकी देशों को मोहलत दी है, तो वहीं चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 125 फीसदी कर दिया। इसके जवाब में चीन ने अमेरिका के खिलाफ और तगड़ी जवाबी कार्रवाई की घोषणा करते हुए अमेरिकी आयात पर 125 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया। अब इसके बाद भी व्हाइट हाउस शांत नहीं हुआ, बल्कि अमेरिका ने चाइनीज इम्पोर्ट पर 145% की दर से टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। चीन और अमेरिका बुरी तरह टैरिफ वॉर में उलझ गए हैं। संभावना है कि चीन फिर से अमेरिका पर पलटवार करे। मगर यह टकराव ग्लोबल सप्लाई चेन को हिला रहा है, जो दशकों से लागत और एफिशिएंसी पर आधारित रही है।

US-China Tariffs War Impact

यूएस-चीन टैरिफ वॉर गहराया

ये भी पढ़ें -

End of Feed