बिजनेस

Urban Company IPO Allotment Status : आज सफल निवेशकों के नाम का ऐलान, ऐसे चेक करें BSE और NSE पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस

Urban Company IPO Allotment Status: अर्बन कंपनी आईपीओ में पैसा लगाने वाले सफल निवेशकों के आज नाम पता चलेगा। अगर आपने भी पैसा लगाया है तो हम बता रहे हैं कि कैसे आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Image

आईपीओ

Urban Company IPO Allotment Status अगर आपने Urban Company IPO में पैसा लगाया है तो आज आपके लिए बड़ा दिन है। आज सफल निवेशकों के डीमैट खाते में शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। आपको बता दें कि अर्बन कंपनी के आईपीओ के लिए आवेदन करने वाले निवेशकों का इंतजार खत्म होने वाला है। यह आईपीओ 10 सितंबर को खुला और 12 सितंबर को बंद हुआ था। शेयरों का आवंटन आज, 15 सितंबर को होने की उम्मीद है। आवंटन प्रक्रिया के बाद, 17 सितंबर से बीएसई और एनएसई पर शेयरों की ट्रेडिंग शुरू होगी। 98-103 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ, आइए जानते हैं कि कैसे आप BSE और NSE पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

निवेशक अपने आईपीओ आवंटन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं। ये रहा स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

अर्बन कंपनी आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस BSE की वेबसाइट से ऐसे चेक करें

  • बीएसई https://www.bseindia.com/publicissue.html आईपीओ आवंटन स्थिति पेज पर जाएं।
  • इश्यू प्रकार के रूप में इक्विटी चुनें।
  • ड्रॉपडाउन से अर्बन कंपनी आईपीओ चुनें।
  • अपना आवेदन संख्या या पैन दर्ज करें।
  • कैप्चा पूरा करें और अपना आवंटन देखने के लिए खोजें पर क्लिक करें।
  • अगर आप आईपीओ के सफल बोलीदाता होंगे और और आपको आईपीओ का आवंटन किया गया होगा तो यहां दिख जाएगा।

अर्बन कंपनी आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस एनएसई वेबसाइट के माध्यम से ऐसे चेक करें

  • एनएसई आईपीओ आवेदन ट्रैकिंग पृष्ठ पर जाएं।
  • इक्विटी और एसएमई आईपीओ बोली विवरण पर क्लिक करें।
  • सूची से अर्बन कंपनी आईपीओ चुनें।
  • अपना आवेदन संख्या और पैन विवरण प्रदान करें।
  • स्थिति जांचने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
  • सफल आवेदक होंगे तो अलॉटमेंट दिख जाएगा।

निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था

अर्बन कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। यह आईपीओ कुल मिलाकर 108.98 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था।

योग्य संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी): 147.35 गुना

गैर-संस्थागत निवेशक (एनआईआई): 77.82 गुना

खुदरा निवेशक: 41.49 गुना

अर्बन कंपनी आईपीओ: ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी)

आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) वर्तमान में लगभग 65 रुपये है, जो 168 रुपये प्रति शेयर के संभावित लिस्टिंग मूल्य को दर्शाता है। इसका मतलब है कि मूल्य बैंड के ऊपरी छोर से लगभग 63.11% की अपेक्षित वृद्धि। हालांकि, जीएमपी अनौपचारिक है और हमेशा वास्तविक लिस्टिंग मूल्यों से मेल नहीं खा सकता है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article