Online Money Transfer: इस साल खुदरा स्टोर पर यूपीआई क्यूआर लेनदेन 33 प्रतिशत बढ़ा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Online Money Transfer: यह रिपोर्ट ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में भारत भर में फैले वित्तीय और डिजिटल सेवाएं प्रदान करने वाले 10 लाख से अधिक छोटे खुदरा विक्रेताओं (किराना स्टोर, मोबाइल रिचार्ज स्टोर आदि) से मिले वास्तविक लेनदेन के आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित है।

Online Money Transfer: इस साल अर्द्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खुदरा स्टोर पर यूपीआई क्यूआर लेनदेन में 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शाखा रहित बैंकिंग और डिजिटल नेटवर्क पेनियरबाय की रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा गया कि इससे डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन का पता चलता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल बीमा पॉलिसी खरीद और प्रीमियम संग्रह में लेनदेन की मात्रा 127 प्रतिशत बढ़ी और नये ग्राहकों द्वारा इसे अपनाने में 96 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इसमें कहा गया, ‘‘इससे भारत में बीमा पैठ की चुनौतियों पर काबू पाने में डिजिटल खुदरा स्टोर की भूमिका का पता चलता है।’’

Business News

Business News

यह रिपोर्ट ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में भारत भर में फैले वित्तीय और डिजिटल सेवाएं प्रदान करने वाले 10 लाख से अधिक छोटे खुदरा विक्रेताओं (किराना स्टोर, मोबाइल रिचार्ज स्टोर आदि) से मिले वास्तविक लेनदेन के आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित है। जनवरी से नवंबर, 2024 तक के व्यावसायिक आंकड़ों की तुलना 2023 की इसी अवधि से करके निष्कर्ष निकाले गए हैं।

End of Feed