बिजनेस

Bank Holiday: किस दिन बंद रहेगा बैंक, 13 या फिर 14, मकर संक्रांति और लोहड़ी को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन

Bank Holidays on Makar Makar Sankranti 2025: RBI के वार्षिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 13 जनवरी 2025 को पूरे भारत में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। हालांकि, 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण और अन्य त्योहारों के कारण देश के कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

Image

बैंक हॉलिडे।

Photo : Times Now Digital

Bank Holidays on Makar Makar Sankranti 2025: जनवरी के महीने में त्योहारी सीजन के चलते कई जगहों पर बैंक अवकाश होता है। मकर संक्रांति, लोहड़ी और अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 2025 के बैंक अवकाशों की सूची जारी की है।

13 और 14 जनवरी को बैंक खुलने और बंद रहने का विवरण

RBI के वार्षिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 13 जनवरी 2025 को पूरे भारत में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। हालांकि, 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण और अन्य त्योहारों के कारण देश के कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

14 जनवरी को बैंक अवकाश वाले शहर

  • अहमदाबाद
  • बेंगलुरु
  • भुवनेश्वर
  • चेन्नई
  • गंगटोक
  • गुवाहाटी
  • हैदराबाद
  • ईटानगर
  • कानपुर
  • लखनऊ

दिल्ली-NCR में बैंक रहेंगे खुले

हालांकि, लोहड़ी और मकर संक्रांति की धूम के बावजूद दिल्ली-NCR में 13 और 14 जनवरी को बैंक खुले रहेंगे। RBI के कैलेंडर के अनुसार इन क्षेत्रों में इन तारीखों पर कोई अवकाश नहीं है।

जनवरी के अन्य बैंक अवकाश

जनवरी में बैंकिंग हॉलिडे लिस्ट में 23 जनवरी 2025 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती/वीर सुरेंद्र साई जयंती के अवसर पर कोलकाता, भुवनेश्वर, और अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article