बिजनेस

Upcoming IPO: दो रीजनल सरकारी बैंकों के जल्द आ सकते हैं IPO ! पैसा रखें तैयार, SBI-PNB हैं स्पॉन्सर

Upcoming Bank IPO: देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे स्पॉन्सर बैंक इन अच्छे प्रदर्शन करने वाले आरआरबी को लिस्ट करने के पक्ष में हैं।

Image

दो बैंकों के आ सकते हैं IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ सकते हैं दो IPO
  • दोनों हैं रीजनल सरकारी बैंक
  • सरकार कर रही विचार

Upcoming Bank IPO: सरकार कुछ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (Regional Rural Banks) या आरआरबी को लिस्ट करने की योजना बना रही है। फंड जुटाने के प्रयासों के बीच कुछ आरआरबी आईपीओ लॉन्च कर सकते हैं। पिछले हफ्ते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आयोजित रिव्यू मीटिंग में इस मामले पर चर्चा की गई थी। कम से कम दो रीजनल रूरल बैंक फंड जुटाने के लिए लिस्ट होने के ऑप्शन पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें -

फाइनेंशियल नतीजे रहे शानदार

ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे स्पॉन्सर बैंक इन अच्छे प्रदर्शन करने वाले आरआरबी को लिस्ट करने के पक्ष में हैं।

रिपोर्ट मुताबिक हाल के दिनों में आरआरबी के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में जोरदार सुधार हुआ है। पिछली कुछ तिमाहियों में, नौ में से सात आरआरबी ने अच्छे वित्तीय नंबर पेश किए और मजबूत वित्तीय प्रदर्शन किया है।

कौन से आरआरबी हो सकते हैं लिस्ट

ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक और पंजाब ग्रामीण बैंक जैसे आरआरबी इस ऑप्शन पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। इन आरआरबी के बोर्ड इनके आईपीओ पर आखिरी फैसला ले सकते हैं।

लिस्ट होने के लिए क्या है क्राइटेरिया

बता दें कि वित्त मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए आरआरबी के पास न्यूनतम 300 करोड़ रुपये की नेटवर्थ होनी चाहिए। शेयर बाजारों में लिस्ट होने के लिए एलिजिबल होने के लिए पिछले तीन वर्षों में प्रत्येक वर्ष 9 प्रतिशत से अधिक पूंजी पर्याप्तता अनुपात (Capital Adequacy Ratio) भी आवश्यक है।

इसके अलावा, बैंकों को भारतीय रिजर्व बैंक के पीसीए फ्रेमवर्क के अंतर्गत नहीं होना चाहिए।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article