Upcoming IPOs: अगले हफ्ते बाजार में हलचल, खुलेंगे इन 10 कंपनियों के आईपीओ

Upcoming IPOs: प्राइमरी मार्केट में अगले हफ्ते हलचल रहेगी क्योंकि 21 जुलाई से शुरू हो रहे अगले सप्ताह में कुल 10 IPOs खुलेंगे. साथ ही तीन कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही हैं. मेनबोर्ड और SME दोनों सेगमेंट में 5-5 पब्लिक इश्यू होंगे, जिनमें एक REIT इश्यू भी शामिल है.

अगर आप भी शेयर बाजार या आईपीओ से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, अगले हफ्ते शेयर बाजार में हलचल बढ़ने वाली है क्योंकि 21 जुलाई से शुरू हो रहे सप्ताह में कुल 10 कंपनियां अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं। इनमें 5 मेनबोर्ड और 5 SME सेगमेंट की कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा तीन कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट भी होंगी।

IPO

10 आईपीओ की लॉन्चिंग (Pic Credit: istock)

ये आईपीओ होंगे लॉन्च

  • मेनबोर्ड की बात करें तो पहला आईपीओ PropShare Titania REIT का होगा। यह रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट है जो 21 जुलाई को खुलेगा और 25 जुलाई को बंद होगा। इस इश्यू से कंपनी 473 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
  • दूसरा आईपीओ Indiqube Spaces का होगा, जो ऑफिस वर्कस्पेस सॉल्यूशन देती है। इसका इश्यू 23 से 25 जुलाई तक खुलेगा और कंपनी 700 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसका प्राइस बैंड 225 से 237 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।
  • तीसरा आईपीओ GNG Electronics का होगा, जो लैपटॉप और कंप्यूटर को रीफर्बिश करती है। इसका इश्यू भी 23 से 25 जुलाई तक खुलेगा और साइज 460.4 करोड़ रुपये रहेगा। इसका प्राइस बैंड भी 225 से 237 रुपये है।
  • चौथा आईपीओ Brigade Hotel Ventures का है, जो होटल चेन चलाती है। इसका इश्यू 24 जुलाई को खुलेगा और साइज 759.6 करोड़ रुपये है। प्राइस बैंड की घोषणा सोमवार को होगी।
  • पांचवां आईपीओ Shanti Gold International का है, जो गोल्ड ज्वेलरी बनाती है। इसका इश्यू 25 जुलाई को खुलेगा और यह पूरी तरह से 1.8 करोड़ नए शेयरों पर आधारित होगा।

End of Feed