Upcoming IPOs: अगर आप भी शेयर बाजार या आईपीओ से कमाई करते हैं तो अगला हफ्ता आपके लिए शानदार रहने वाला है। दरअसल, अगले हफ्ते बाजार में 9 कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं जिनसे आपको कमाई का मौका मिलने वाला है। अगले हफ्ते यानी 4 अगस्त 2025 से शेयर बाजार में फिर से हलचल बढ़ने वाली है, क्योंकि IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) की झड़ी लगने जा रही है।
9 कंपनियों के आईपीओ आएंगे
दो बड़ी कंपनियों के मेनबोर्ड IPO के साथ-साथ सात SME कंपनियों के भी IPO लॉन्च होंगे। ये कंपनियां अलग-अलग सेक्टर्स से जुड़ी हैं जैसे कि रियल एस्टेट, सड़क निर्माण, प्लास्टिक, पैकेज्ड फूड्स, इंजीनियरिंग और लॉजिस्टिक्स। सबसे अहम IPO है नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) से जुड़ा नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट REIT, जिसकी चर्चा बाजार में जोरों पर है। आइए जानते हैं कौन-कौन से IPO आ रहे हैं और क्या है इनके डिटेल्स।
दो बड़े मेनबोर्ड IPO
1. नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट (KRT) REIT IPO
ओपनिंग डेट: 5 अगस्त और क्लोजिंग डेट: 7 अगस्त
साइज: ₹4,800 करोड़
प्राइस बैंड: ₹95 – ₹100 प्रति यूनिट
भारत का अब तक का सबसे बड़ा ऑफिस REIT होने वाला है।
2. हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर IPO
ओपनिंग डेट: 5 अगस्त और क्लोजिंग डेट: 7 अगस्त
साइज: ₹130 करोड़ (नया इश्यू + OFS)
प्राइस बैंड: ₹65 – ₹70 प्रति शेयर
यह पैसा कंपनी की वर्किंग कैपिटल और कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए जुटाया जाएगा।
SME सेगमेंट के 7 IPO
1. भदौरा इंडस्ट्रीज IPO
डेट: 4 से 6 अगस्त और साइज: ₹55.62 करोड़
प्राइस बैंड: ₹97 – ₹103
NSE SME प्लेटफॉर्म पर 11 अगस्त को लिस्ट होगा।
2. पार्थ इलेक्ट्रिकल्स IPO
डेट: 4 से 6 अगस्त और साइज: ₹49.72 करोड़
प्राइस बैंड: ₹160 – ₹170
इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल कंपनी है।
3. ज्योति ग्लोबल प्लास्ट IPO
डेट: 4 से 6 अगस्त और साइज: ₹35.44 करोड़
प्राइस बैंड: ₹62 – ₹66
नए शेयर + ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल हैं।
4. आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज IPO
डेट: 4 से 6 अगस्त और साइज: ₹45.10 करोड़
प्राइस बैंड: ₹110 – ₹116
डिस्पोजेबल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी है।
5. बीएलटी लॉजिस्टिक्स IPO
डेट: 4 से 6 अगस्त | साइज: ₹9.72 करोड़
प्राइस बैंड: ₹71 – ₹75
लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग कंपनी है।
6. एसेक्स मरीन IPO
डेट: 4 से 6 अगस्त और साइज: ₹23.01 करोड़
फिक्स्ड प्राइस: ₹54 प्रति शेयर
बीएसई SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा।
7. सावलिया फूड्स प्रोडक्ट्स IPO
ओपनिंग डेट: 7 अगस्त और क्लोजिंग डेट: 11 अगस्त
साइज: ₹34.83 करोड़
प्राइस बैंड: ₹114 – ₹120
यह पैकेज्ड फूड कंपनी FMCG सेक्टर से जुड़ी है और 14 अगस्त को लिस्ट होने की संभावना है।
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
