Upcoming IPO: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। कई कॉरपोरेट एक्शन के साथ चार बड़े प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) खुलने वाले हैं। इनमें BlueStone Jewellery & Lifestyle Ltd. और Regaal Resources Ltd. जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं, जो मैनबोर्ड पर सब्सक्रिप्शन के लिए उतरेंगी।
IPO (pic credit: Canva)
आईपीओ की हलचल मैनबोर्ड से लेकर SME सेगमेंट तक फैली होगी, जिससे निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर में निवेश के मौके मिलेंगे। 11 अगस्त से चार नए आईपीओ लॉन्च होंगे, वहीं 11 कंपनियां इस हफ्ते शेयर बाजार में अपनी लिस्टिंग करेंगी।
इन आईपीओ की होगी लिस्टिंग
- ब्लूस्टोन ज्वैलरी IPO – 11 से 13 अगस्त तक खुलेगा, कुल साइज ₹1,540.65 करोड़, प्राइस बैंड ₹492–₹517, लिस्टिंग 19 अगस्त को होगी।
- रीगल रिसोर्सेज IPO – 12 से 14 अगस्त तक खुलेगा, साइज ₹306 करोड़, प्राइस बैंड ₹96–₹102, लिस्टिंग 20 अगस्त को होगी।
- इकोडेक्स पब्लिशिंग सॉल्यूशंस IPO – 11 से 13 अगस्त तक खुलेगा, साइज ₹42.03 करोड़, प्राइस बैंड ₹98–₹102, लिस्टिंग 19 अगस्त को होगी।
- महेंद्र रियल्टर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर IPO – 12 से 14 अगस्त तक खुलेगा, साइज ₹49.45 करोड़, प्राइस बैंड ₹75–₹85, लिस्टिंग 20 अगस्त को होगी।
