बिजनेस

Upcoming IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस समेत 5 IPO को SEBI ने दिखाई हरी झंडी, पैसा रखें तैयार

Upcoming IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने इस साल जून में अपना ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था। ये आईपीओ के जरिए 7,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके आईपीओ में 4,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर और 3,000 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे।

Image

5 IPO और आएंगे

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 5 IPO और आएंगे
  • सेबी ने दी मंजूरी
  • बजाज हाउसिंग फाइनेंस का इश्यू शामिल

Upcoming IPO: कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने पांच कंपनियों के आईपीओ को मंजूरी दे दी है। मगर इसने सनाथन टेक्सटाइल्स (Sanathan Textiles) के दस्तावेज वापस कर दिए हैं। यानी इसके आईपीओ को मंजूरी नहीं मिली है। जिन कंपनियों के आईपीओ को मंजूरी मिली है, उनमें मनबा फाइनेंस (Manba Finance), बाजार स्टाइल (Baazar Style), दीपक बिल्डर्स (Deepak Builders), डिफ्यूजन इंजीनियर्स (Diffusion Engineers) और बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -

कितना होगा बजाज हाउसिंग के आईपीओ का साइज

बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने इस साल जून में अपना ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था। ये आईपीओ के जरिए 7,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके आईपीओ में 4,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर और 3,000 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे।

मनबा फाइनेंस का आईपीओ

ऑटो लोन, पुरानी कारों, छोटे बिजनेसों को लोन देने वाली मनबा फाइनेंस ने इस साल मार्च में सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था। इस आईपीओ में 1.25 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे।

कोलकाता की बाजार स्टाइल रिटेल, जिसमें दिग्गज निवेशक रेखा राकेश झुनझुनवाला का भी निवेश है, ने इस साल मार्च में सेबी के पास अपना प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था। इसके इश्यू में 185 करोड़ रुपये के नए शेयर और 1.68 करोड़ शेयर ऑफर फॉर के सेल के जरिए बेचे जाएंगे।

बाकी दोनों आईपीओ की डिटेल

दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के आईपीओ में 1.2 करोड़ नए शेयर और प्रमोटरों द्वारा 24 लाख इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। डिफ्यूजन इंजीनियर्स के आईपीओ में 98.5 लाख नए शेयर बेचे जाएंगे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article