बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते वारी एनर्जीज-एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर समेत खुलेंगे 9 IPO, 46 रु का है सबसे सस्ता शेयर, कर लें तैयारी

Upcoming IPO Next Week: अगले कारोबारी हफ्ते में कुल 8 नए IPO इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, वारी एनर्जीज, गोदावरी बायोरिफाइनरीज और एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ मेनबोर्ड के हैं।

Image

अगले हफ्ते खुलेंगे 9 IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 9 IPO
  • 4 होंगे मेनबोर्ड के IPO
  • 5 होंगे एसएमई IPO

Upcoming IPO Next Week: अगले कारोबारी हफ्ते में कुल 8 नए IPO इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें प्रीमियम प्लास्ट, दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, वारी एनर्जीज, ओबीएससी परफेक्शन, यूनाइटेड हीट ट्रांसफर, डेनिश पावर, गोदावरी बायोरिफाइनरीज, उषा फाइनेंशियल सर्विसेज और एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। इनमें दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, वारी एनर्जीज, गोदावरी बायोरिफाइनरीज और एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ मेनबोर्ड के हैं। बाकी सभी SME कैटेगरी के हैं।

ये भी पढ़ें -

चेक करें सभी IPO की डिटेल

IPO का नामकब खुलेगाकब होगा बंदप्राइस बैंड (रुपये में)शेयरों की लॉट साइज
प्रीमियम प्लास्ट21 अक्टूबर23 अक्टूबर46-493000
दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स21 अक्टूबर23 अक्टूबर192-20373
वारी एनर्जीज21 अक्टूबर23 अक्टूबर1427-15039
ओबीएससी परफेक्शन22 अक्टूबर24 अक्टूबर95-1001200
यूनाइटेड हीट ट्रांसफर22 अक्टूबर24 अक्टूबर56-592000
डेनिश पावर22 अक्टूबर24 अक्टूबर360-380300
गोदावरी बायोरिफाइनरीज23 अक्टूबर25 अक्टूबर334-35242
गोदावरी बायोरिफाइनरीज24 अक्टूबर28 अक्टूबर160-168800
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर25 अक्टूबर29 अक्टूबरअभी घोषित नहींअभी घोषित नहीं

क्या होता है IPO

इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) प्रोसेस के तहत प्राइवेट कंपनियां पब्लिक निवेशकों से इक्विटी कैपिटल (पैसा) जुटाने के लिए आम निवेशकों को अपने शेयर बेचती हैं।

आईपीओ किसी प्राइवेट ओनरशिप वाली कंपनी को पब्लिक कंपनी में बदल देता है। यह प्रोसेस स्मार्ट निवेशकों के लिए अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करने का अवसर भी देती है। IPO लाने के लिए किसी कंपनी को पहले सेबी के पास आवेदन करना होता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article