बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, 13 रु का सबसे सस्ता शेयर, सोमवार से मिलेगा निवेश का मौका

Upcoming IPO Next Week: यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग का आईपीओ 23 दिसंबर को खुलकर 26 दिसंबर को बंद होगा। वहीं इसकी लिस्टिंग 31 दिसंबर को होगी। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 745-785 रु है। वहीं लॉट साइज 19 शेयरों की है। यानी कम से कम 19 शेयरों और फिर इसी की लॉट साइज में आवेदन किया जा सकता है।

Image

अगले हफ्ते आ रहे 3 नए IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते आ रहे नए IPO
  • 3 नए IPO खुलेंगे
  • दो होंगे एसएमई आईपीओ

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते तीन आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड (Unimech Aerospace and Manufacturing Limited), सोलर91 क्लीनटेक लिमिटेड (Solar91 Cleantech Limited) और अन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (Anya Polytech & Fertilizers Limited) शामिल हैं। इनमें से यूनीमेक एयरोस्पेस का आईपीओ मेनबोर्ड का होगा, जबकि बाकी दोनों एसएमई कैटेगरी के आईपीओ हैं। आगे जानिए इन तीनों आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग (Unimech Aerospace and Manufacturing IPO)

यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग का आईपीओ 23 दिसंबर को खुलकर 26 दिसंबर को बंद होगा। वहीं इसकी लिस्टिंग 31 दिसंबर को होगी। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 745-785 रु है। वहीं लॉट साइज 19 शेयरों की है। यानी कम से कम 19 शेयरों और फिर इसी की लॉट साइज में आवेदन किया जा सकता है।

सोलर91 क्लीनटेक लिमिटेड (Solar91 Cleantech IPO)

सोलर91 क्लीनटेक का आईपीओ 24 दिसंबर को खुलकर 27 दिसंबर को बंद होगा। वहीं इसकी लिस्टिंग 1 जनवरी 2025 को होगी। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 185-195 रु है। वहीं लॉट साइज 600 शेयरों की है।

अन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (Anya Polytech & Fertilizers IPO)

अन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स का आईपीओ 26 दिसंबर को खुलकर 30 दिसंबर को बंद होगा। वहीं इसकी लिस्टिंग 02 जनवरी को होगी। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 13-14 रु है। वहीं लॉट साइज 10000 शेयरों की है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article