Upcoming IPO Next Week: हर सप्ताह की तरह अगले सप्ताह भी कुछ नए IPO आ रहे हैं। अगले हफ्ते दो नए IPO खुलेंगे। इनमें पीडीपी शिपिंग एंड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PDP Shipping & Projects Limited IPO) और सुपर आयरन फाउंड्री लिमिटेड (Super Iron Foundry Limited IPO) के आईपीओ शामिल हैं। बता दें कि ये दोनों ही एसएमई कैटेगरी के आईपीओ होंगे। यानी इस हफ्ते कोई भी मेनबोर्ड का IPO नहीं आ रहा। चलिए जानते हैं इन दोनों एसएमई कैटेगरी के आईपीओ की डिटेल।
अगले हफ्ते खुलेंगे 2 IPO
ये भी पढ़ें -
PDP Shipping & Projects Limited IPO
पीडीपी शिपिंग एंड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का IPO सोमवार 10 मार्च को खुलेगा, जबकि 12 मार्च को बंद होगा। आपके पास इस आईपीओ में निवेश करने के लिए तीन दिन होंगे। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 135 रु है, जबकि लॉट साइज 1000 शेयरों की है। यानी कम से कम 1000 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है।
कंपनी आईपीओ के जरिए 12.65 करोड़ रु जुटाएगी। इसकी लिस्टिंग BSE SME पर होगी।
Super Iron Foundry Limited IPO
सुपर आयरन फाउंड्री लिमिटेड का IPO मंगलवार 11 मार्च को खुलेगा, जबकि 13 मार्च को बंद होगा। इस आईपीओ में निवेश करने के लिए तीन दिन ही होंगे। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 108 रु है, जबकि लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है।
कंपनी आईपीओ के जरिए 68.05 करोड़ रु जुटाएगी। इसकी लिस्टिंग BSE SME पर होगी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
