बिजनेस

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सरकार हटा सकती है कई भत्ते? कर्मचारियों, पेंशनभोगियों को लगेगा झटका !

8th Pay Commission Latest Update: जनवरी में केंद्र ने 8वें वेतन आयोग के गठन के अपने फैसले की घोषणा की थी। ये ऐसा फैसला है, जिसका इंतजार काफी समय से हो रहा था। ऐलान के अनुसार अगले साल की शुरुआत में 8वां वेतन आयोग सरकार को अपनी सिफारिशें सौंप सकता है।

Image

8वें वेतन आयोग पर ताजा अपडेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 8वें वेतन आयोग पर चर्चा
  • नया वेतन आयोग हटा सकता है कई भत्ते
  • 7वें वेतन आयोग ने भी हटाए थे कई भत्ते

8th Pay Commission Latest Update: जनवरी में केंद्र ने 8वें वेतन आयोग के गठन के अपने फैसले की घोषणा की थी। ये ऐसा फैसला है, जिसका इंतजार काफी समय से हो रहा था। ऐलान के अनुसार अगले साल की शुरुआत में 8वां वेतन आयोग सरकार को अपनी सिफारिशें सौंप सकता है। अब मोदी सरकार का अगला कदम हो सकता है, अगले महीने आयोग के अध्यक्ष और दो सदस्यों के नामों की घोषणा करना, जो कि अगले महीने हो सकती है। मगर इस बीच एक चर्चा ये भी है कि क्या नए वेतन आयोग के तहत सरकार कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के लिए लागू कई भत्ते (Allowances) खत्म करेगी?

ये भी पढ़ें -

भत्ते और अन्य सुविधाओं की होगी समीक्षा

केंद्र सरकार की तरफ से 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा के बाद से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में संशोधन के लिए फिटमेंट फैक्टर पर भी कई तरह की अटकलें चल रही हैं। हालांकि, आपको ये मालूम होना चाहिए वेतन आयोग वेतन बढ़ाने के अलावा केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जाने वाले भत्ते और अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा करता है।

खत्म किए जा सकते हैं भत्ते

कई रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि नया वेतन आयोग पुराने और अप्रासंगिक हो चुके भत्तों को खत्म कर सकता है या यदि जरूरी हो तो नए भत्ते शामिल कर सकता है। दरअसल सातवें वेतन आयोग ने भी कई भत्ते खत्म किए थे। इसलिए इस बार भी कुछ बदलाव संभव हैं।

7वें वेतन ने आयोग ने क्या किए थे बदलाव

गौरतलब है कि सातवें वेतन आयोग ने 196 भत्तों को रिव्यू करके सिर्फ 95 भत्तों को मंजूरी दी थी। वहीं सातवें वेतन आयोग ने 101 भत्तों को खत्म कर दिया था। इनमें से कुछ भत्ते पूरी खत्म कर दिए गए, जबकि कुछ को अन्य भत्तों के साथ मिला दिया गया था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article