बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे दो नए IPO, सबसे सस्ता शेयर 85 रु का होगा, यहां लीजिए दोनों की डिटेल

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते दो नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें मालपानी पाइप्स एंड फिटिंग्स (Malpani Pipes And Fittings) और डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर (Dr. Agarwal's Health Care) के आईपीओ इश्यू शामिल हैं।

Image

दो IPO आएंगे अगले हफ्ते

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • दो IPO आएंगे अगले हफ्ते
  • एक होगा मेनबोर्ड का IPO
  • एक होगा SME IPO

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते दो नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें मालपानी पाइप्स एंड फिटिंग्स (Malpani Pipes And Fittings) और डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर (Dr. Agarwal's Health Care) के आईपीओ इश्यू शामिल हैं। इनमें से Dr. Agarwal's Health Care का IPO मेनबोर्ड का है, जबकि मालपानी पाइप्स एंड फिटिंग्स का IPO एसएमई कैटेगरी का है। आगे जानिए इन दोनों आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

मालपानी पाइप्स एंड फिटिंग्स (Malpani Pipes And Fittings)

मालपानी पाइप्स एंड फिटिंग्स का IPO 29 जनवरी को खुलेगा, जबकि इसका आईपीओ 31 जनवरी को बंद होगा। वहीं शेयर की लिस्टिंग 05 फरवरी को होगी। बता दें कि इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 85-90 रु है।

वहीं लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी कम से कम 1600 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकेगा। इसकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई पर होगी।

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर (Dr. Agarwal's Health Care)

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर का IPO भी 29 जनवरी को खुलेगा, जबकि इसका आईपीओ 31 जनवरी को बंद होगा। वहीं शेयर की लिस्टिंग 05 फरवरी को होगी। बता दें कि इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 382-402 रु है।

वहीं लॉट साइज 35 शेयरों की है। यानी कम से कम 35 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकेगा। इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article