Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 3 IPO खुलेंगे। इनमें हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड, लक्ष्य पावरटेक लिमिटेड और फ्रेशरा एग्रो एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के आईपीओ शामिल हैं। इनमें से हुंडई का आईपीओ मेनबोर्ड का होगा, जबकि लक्ष्य पावरटेक लिमिटेड और फ्रेशरा एग्रो एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के आईपीओ एसएमई कैटेगरी के होंगे। आगे जानिए इन तीनों ही आईपीओ की डिटेल।
अगले हफ्ते आएंगे 3 IPO
ये भी पढ़ें -
चेक करें तीनों IPO की डिटेल
| IPO का नाम | कब खुलेगा | कब होगा बंद | प्राइस बैंड | लॉट साइज |
| हुंडई मोटर इंडिया | 15 अक्टूबर | 17 अक्टूबर | 1865-1960 रु | 7 शेयर |
| लक्ष्य पावरटेक लिमिटेड | 16 अक्टूबर | 18 अक्टूबर | 171-180 रु | 800 शेयर |
| फ्रेशरा एग्रो एक्सपोर्ट्स लिमिटेड | 17 अक्टूबर | 21 अक्टूबर | 110-116 रु | 1200 शेयर |
क्या होता है IPO
इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) प्रोसेस के तहत प्राइवेट कंपनियां पब्लिक निवेशकों से इक्विटी कैपिटल (पैसा) जुटाने के लिए आम निवेशकों को अपने शेयर बेचती हैं। आईपीओ किसी प्राइवेट ओनरशिप वाली कंपनी को पब्लिक कंपनी में बदल देता है। यह प्रोसेस स्मार्ट निवेशकों के लिए अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करने का अवसर भी देती है।
जान लीजिए आईपीओ की प्रोसेस
- कोई कंपनी ये तय करती है वो आईपीओ लाएगी और स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होगी
- वे आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास आवेदन करती है
- सेबी से मंजूरी मिलने के बाद कंपनियाँ आईपीओ लाती हैं। आईपीओ के दो हिस्से होते हैं
- पहले हिस्से में इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (एंकर निवेशकों यानी बड़ी कंपनियों आदि को) शेयर बेचती है
- फिर पब्लिक के आईपीओ खुलता है, जिसमें रिटेल, HNI आदि निवेशक आवेदन करते हैं
- सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी निवेशकों को शेयर आवंटित करती है और एक तय डेट पर कंपनी की लिस्टिंग हो जाती है
