बिजनेस

Upcoming IPO: एक-दो नहीं 11 IPO खुलेंगे अगले हफ्ते, पूरी रखें तैयारी, सबसे सस्ता शेयर होगा 52 रु का

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 11 IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस, टॉस द कॉइन, जंगल कैम्प्स, वन मोबिक्विक सिस्टम्स, सुप्रीम फैसिलिटी मैनेजमेंट, साई लाइफ साइंसेज, विशाल मेगा मार्ट, पर्पल यूनाइटेड सेल्स, यश हाईवोल्टेज, इन्वेन्टुरस नॉलेज सॉल्यूशंस और इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (इंडिया) के IPO शामिल हैं।

Image

11 IPO खुलेंगे अगले हफ्ते

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 11 IPO
  • विशाल मेगा मार्ट का IPO शामिल
  • कुछ IPO के प्राइस बैंड घोषित नहीं

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 11 IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस, टॉस द कॉइन, जंगल कैम्प्स, वन मोबिक्विक सिस्टम्स, सुप्रीम फैसिलिटी मैनेजमेंट, साई लाइफ साइंसेज, विशाल मेगा मार्ट, पर्पल यूनाइटेड सेल्स, यश हाईवोल्टेज, इन्वेन्टुरस नॉलेज सॉल्यूशंस और इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (इंडिया) के IPO शामिल हैं। इनमें से वन मोबिक्विक सिस्टम्स, साई लाइफ, विशाल मेगा मार्ट, इन्वेन्टुरस नॉलेज सॉल्यूशंस और इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (इंडिया) के IPO मेनबोर्ड के हैं, जबकि बाकी आईपीओ एसएमई कैटेगरी के हैं।

ये भी पढ़ें -

IPO का नामकब खुलेगा इश्यूकब होगा बंदप्राइस बैंडलॉट साइज
धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस9 दिसंबर दिसंबर52-55 रु2000 शेयर
टॉस द कॉइन10 दिसंबर दिसंबर172-182 रु600 शेयर
जंगल कैम्प्स10 दिसंबर दिसंबर68-72 रु1600 शेयर
वन मोबिक्विक सिस्टम्स11 दिसंबर दिसंबर265-279 रु53 शेयर
सुप्रीम फैसिलिटी मैनेजमेंट दिसंबर दिसंबर72-76 रु1600 शेयर
साई लाइफ साइंसेज दिसंबर दिसंबर522-549 रु27 शेयर
विशाल मेगा मार्ट दिसंबर दिसंबर74-78 रु190 शेयर
पर्पल यूनाइटेड सेल्स दिसंबर दिसंबर121-126 रु1000 शेयर
यश हाईवोल्टेज दिसंबर दिसंबरअभी घोषित नहींअभी घोषित नहीं
इन्वेन्टुरस नॉलेज सॉल्यूशंस दिसंबर दिसंबरअभी घोषित नहींअभी घोषित नहीं
इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (इंडिया) दिसंबर दिसंबरअभी घोषित नहींअभी घोषित नहीं

क्या है आईपीओ की प्रोसेस

  • कोई कंपनी ये तय करती है वो आईपीओ लाएगी और स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होगी
  • वे आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास आवेदन करती है
  • सेबी से मंजूरी मिलने के बाद कंपनियाँ आईपीओ लाती हैं। आईपीओ के दो हिस्से होते हैं
  • पहले हिस्से में इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (एंकर निवेशकों यानी बड़ी कंपनियों आदि को) शेयर बेचती है
  • फिर पब्लिक के आईपीओ खुलता है, जिसमें रिटेल, HNI आदि निवेशक आवेदन करते हैं
  • सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी निवेशकों को शेयर आवंटित करती है और एक तय डेट पर कंपनी की लिस्टिंग हो जाती है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article