बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेगा केवल एक नया IPO, ग्रे-मार्केट में GMP मचा रहा तहलका, मिल गए शेयर तो हो जाएगी मौज

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते केवल एक आईपीओ खुलेगा। ये है डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड (Denta Water and Infra Solutions Limited IPO) का IPO इश्यू।

Image

अगले हफ्ते खुलेगा एक IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते केवल एक आईपीओ खुलेगा
  • डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO आएगा
  • GMP चल रहा 145 रु

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते केवल एक आईपीओ खुलेगा। ये है डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड (Denta Water and Infra Solutions Limited IPO) का IPO इश्यू। कोई भी कंपनी जब शेयर बाजार में लिस्ट होने आती है तो उसे पहले आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) लाना होता है। इसके जरिए पब्लिक को शेयर बेचे जाते हैं। आगे जानिए डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड के आईपीओ डिटेल।

ये भी पढ़ें -

Denta Water and Infra Solutions IPO Details

डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस का आईपीओ 22 जनवरी को खुलेगा, जबकि 24 जनवरी को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 279-294 रु रखा गया है। आईपीओ का साइज 220.5 करोड़ रु है।

वहीं लॉट साइज 50 शेयरों की है। यानी कम से कम 50 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है। बता दें कि ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ है। इसलिए इसकी लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।

Denta Water and Infra Solutions IPO GMP

आईपीओ वॉच के अनुसार डेंटा वॉटर के आईपीओ का GMP यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 145 रु चल रहा है। इसका मतलब है कि अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 294 रु भी तय होता है, तो इसकी लिस्टिंग 439 रु पर हो सकती है। इससे निवेशकों को लिस्टिंग पर 49 फीसदी से अधिक फायदा हो सकता है।

Denta Water and Infra Solutions IPO Listing

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसकी लिस्टिंग 29 जनवरी को हो सकती है। बता दें कि डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड जल इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) सेवाएं प्रदान करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article