Upcoming IPO: जब कोई कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होना चाहती है तो पहले उसे आईपीओ लाना होता है, जिसके जरिए पब्लिक को शेयर बेचे जाते हैं। अब अगले कारोबारी हफ्ते में 6 आईपीओ (IPO) इश्यू आने वाले हैं। इनमें चांवड़ा इंफ्रा (Chavda Infra), कुंदन एडिफिस (Kundan Edifice), आर आर काबेल (R R Kabel), ज़ैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज (Zaggle Prepaid Ocean Services), सामही होटल्स (SAMHI Hotels) और सेलेकोर गैजेट्स (Cellecor Gadgets) शामिल हैं। आगे जानिए इन कंपनियों के आईपीओ की डिटेल।
चांवड़ा इंफ्रा
इस कंपनी का आईपीओ 12 सितंबर से 14 सितंबर तक के लिए खुलेगा। आईपीओ में शेयरों के लिए 60 रु से 65 रु तक का रेट हो सकता है। वहीं इसके आईपीओ का साइज 39.94 से 43.26 करोड़ रु तक हो सकता है। शेयरों का लॉट साइज 2000 शेयरों का होगा। यानी कम से कम 2000 और फिर से इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
कुंदन एडिफिस
इस कंपनी का आईपीओ 12 सितंबर से 15 सितंबर तक के लिए खुलेगा। आईपीओ में शेयरों का रेट 91 रु है। वहीं इसके आईपीओ का साइज 25.22 करोड़ रु है। शेयरों का लॉट साइज 1200 शेयरों का होगा। यानी कम से कम 1200 और फिर से इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
आर आर काबेल
इस कंपनी का आईपीओ 13 सितंबर से 15 सितंबर तक के लिए खुलेगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 983 रु से 1035 रु का है। इसके आईपीओ का साइज 1964.01 करोड़ रु है। शेयरों का लॉट साइज 14 शेयरों का होगा। यानी कम से कम 1200 और फिर से इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज और सामही होटल्स
इन दोनों कंपनियों के आईपीओ की बाकी डिटेल का खुलासा नहीं हुआ है। मगर दोनों के आईपीओ इश्यू 14 से 18 सितंबर तक के लिए खुलेंगे।
सेलेकोर गैजेट्स
इस कंपनी का आईपीओ 15 सितंबर से 20 सितंबर तक के लिए खुलेगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 87 रु से 92 रु का है। इसके आईपीओ का साइज 48.01 से 50.77 करोड़ रु तक का हो सकता है। शेयरों का लॉट साइज 1200 शेयरों का होगा। यानी कम से कम 1200 और फिर से इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
