Upcoming IPO 2025: SMPP और ब्रिगेड होटल समेत 8 कंपनियों को IPO लाने की मिली मंजूरी, 6500 Cr से ज्यादा जुटाने का प्लान

Upcoming IPO In 2025: रक्षा उपकरण बनाने वाली एसएमपीपी, ब्रिगेड होटल और पीवीसी ब्लेंड आधारित निर्माण सामग्री बनाने वाली कंपनी कुमार आर्क टेक समेत आठ फर्मों को IPO के जरिये 6,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाने के लिए SEBI की मंजूरी मिल गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 8 कंपनियां लाएंगी IPO
  • मिल गयी सेबी की मंजूरी
  • 6500 Cr से ज्यादा जुटाने का प्लान

Upcoming IPO In 2025: रक्षा उपकरण बनाने वाली एसएमपीपी, ब्रिगेड होटल और पीवीसी ब्लेंड आधारित निर्माण सामग्री बनाने वाली कंपनी कुमार आर्क टेक समेत आठ फर्मों को IPO के जरिये 6,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाने के लिए SEBI की मंजूरी मिल गई है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने जिन अन्य कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दी है, उनमें सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस, इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज, ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स और प्रोस्टारम इन्फो सिस्टम्स शामिल हैं। बाजार नियामक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इन फर्मों का लक्ष्य कुल मिलाकर 6,500 करोड़ रुपये से अधिक जुटाना है।

Upcoming IPO In 2025

8 कंपनियां लाएंगी IPO

ये भी पढ़ें -

विनी कॉरपोरेशन ने वापस लिया आवेदन

सेबी को अक्टूबर और नवंबर के बीच इन कंपनियों से आईपीओ लाने के आवेदन मिले थे। इसके लिए 28-31 जनवरी के बीच सेबी ने निष्कर्ष जारी किए। सेबी की भाषा में निष्कर्ष मिलने का मतलब आईपीओ लाने की अनुमति है।

End of Feed