रेलवे की हर टिकट पर 45 पैसे में मिलता है 10 लाख का फायदा, अनहोनी होने पर आता है काम

भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस से जुड़ी अहम खबर है। अब रिजर्वेशन काउंटर से टिकट लेने वालों को भी बीमा कवर देने की तैयारी है। जानिए 45 पैसे में मिलने वाली इस सुविधा के नियम।

भारतीय रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस से जुड़ा बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब तक ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को मामूली प्रीमियम पर यात्रा बीमा लेने की सुविधा मिलती थी, लेकिन रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर से टिकट खरीदने वाले यात्री इससे वंचित थे। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद काउंटर से आरक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को भी इस सुविधा के दायरे में लाने की तैयारी है। रेलवे को यह व्यवस्था 27 अक्टूबर 2026 से लागू करने का निर्देश दिया गया है।

Indian Railway Rules

इस बीमा योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें बहुत कम पैसे खर्च करके लाखों रुपये तक का बीमा कवर मिल सकता है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान उपलब्ध मौजूदा रेलवे यात्रा बीमा योजना में प्रति यात्री 45 पैसे का प्रीमियम देकर 10 लाख रुपये तक का कवर लिया जा सकता है। हालांकि, काउंटर से टिकट खरीदने वाले यात्रियों के लिए प्रीमियम, बीमा चुनने की प्रक्रिया और क्लेम से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश स्पष्ट होना बाकी है। इसलिए यह मानना सही नहीं होगा कि हर टिकट पर यह सुविधा अपने आप लागू हो चुकी है।

End of Feed