बिजनेस शुरू करने का सुनहरा मौका! Gold Hallmarking Center खोलने पर सरकार देगी 75% तक सब्सिडी

आपके पास गोल्ड हॉलमार्किंग सेंटर (Gold Hallmarking Center) खोलने का सुनहरा मौका है। BIS ने नए गोल्ड असेइंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर (AHC) खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अगर आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आपके पास गोल्ड हॉलमार्किंग सेंटर (Gold Hallmarking Center) खोलने का मौका है। दरअसल, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने नए गोल्ड असेइंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर (AHC) खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जारी किया गया है।

Gold Hallmarking Center

गोल्ड हॉलमार्किंग सेंटर खोलने का सुनहरा मौका, सरकारी करेगी वित्तीय मदद (AI Generated Image)

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम (PSU), प्रतिष्ठित प्रयोगशालाएं, निजी क्षेत्र की कंपनियां और इच्छुक उद्यमी आवेदन कर सकते हैं। यानी अगर कोई व्यक्ति गोल्ड हॉलमार्किंग सेंटर खोलकर कारोबार शुरू करना चाहता है, तो वह भी निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी कर आवेदन कर सकता है।

End of Feed