यूपी RERA ने 13 जिलों की 24 परियोजनाओं को दी मंजूरी

UP RERA: उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने मंगलवार को 13 जिलों में कुल 24 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं में आवासीय, वाणिज्यिक और मिश्रित उपयोग की इकाइयां शामिल हैं। सबसे अधिक पांच परियोजनाएं गौतमबुद्ध नगर जिले की हैं, जबकि बाकी जिलों में विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं के विकास की अनुमति दी गई है।

UP RERA: उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने मंगलवार (17 मार्च 2026) को 13 जिलों में कुल 24 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में फ्लैट, विला, दुकानों और भूखंडों का विकास शामिल है। यूपी रेरा की 198वीं बैठक में स्वीकृत इन परियोजनाओं से कुल 7,830 इकाइयों का निर्माण होगा। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि मंजूरी मिलने वाली परियोजनाओं में आवासीय, वाणिज्यिक और मिश्रित उपयोग की परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गौतमबुद्ध नगर जिले ने निवेश और परियोजनाओं की संख्या दोनों में सबसे आगे है।

UP RERA, real estate projects, residential projects, commercial projects, mixed use projects,

यूपी रेरा ने 13 जिलों में 24 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी (तस्वीर-istock)

गौतमबुद्ध नगर में सबसे ज्यादा परियोजनाएं

गौतमबुद्ध नगर जिले में सबसे अधिक पांच परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इनमें ग्रेटर नोएडा की तीन वाणिज्यिक, एक आवासीय और एक मिश्रित भूमि उपयोग परियोजना शामिल है। इन परियोजनाओं में फ्लैट, विला और दुकानों समेत कुल 2,969 इकाइयां विकसित की जाएंगी। अनुमानित निवेश राशि 5,218.41 करोड़ रुपये है। यह जिले के लिए एक बड़ा रियल एस्टेट निवेश माना जा रहा है।

End of Feed