
UP Budget 2023 : 6.90 लाख करोड़ का यूपी बजट पेश, मेट्रो-एक्सप्रेस वे-नौकरी पर फोकस, गांव में ज्यादा बिजली
UP Budget 2023 , Uttar Pradesh Budget 2023 Highlights in Hindi Updates: उत्तर प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बुधवार को अपना बजट पेश कर दिया है। सदन में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तगत प्रति लाभार्थी को 15,000 रुपये तक की धनराशि दी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए 1050 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। चूंकि 2014 में लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सरकार किसान, युवा, महिलाओं एवं हाशिए के लोगों को लुभाने के लिए कुछ लोक लुभावन घोषणाएं कर सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकेत दिया है कि सरकार का यह बजट लोगों के आकांक्षाओं के अनुरूप होगा। पिछले साल 26 मई को योगी सरकार ने 6.15 लाख का वार्षिक बजट पेश किया था।