सर्विस चार्ज पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, खुद बने शिकार; कहा-उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी खुद रेस्टोरेंट में सर्विस चार्ज वसूले जाने के शिकार बन गए। इसके बाद उन्होंने कहा कि कोई भी रेस्टोरेंट ग्राहकों से जबरन सर्विस चार्ज वसूलेगा, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रेस्टोरेंट की तरफ से सर्विस चार्ज की वसूली बेहद आम है। जबकि, यह पूरी तरह से ग्राहकों की मर्जी पर निर्भर करता है। इस मामले में उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री

Pralhad Joshi

केंद्रीय मंत्री ने कहा सर्विस चार्ज की वसूली अवैध (इमेज क्रेडिट : x/@JoshiPralhad)

प्रल्हाद जोशी (Pralhad Joshi) ने साफ कहा है कि ग्राहकों से जबरन सर्विस चार्ज वसूलने वाले रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों को इस तरह के मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि कई रेस्टोरेंट अब भी ग्राहकों के बिल में अपने आप सर्विस चार्ज जोड़ रहे हैं, जबकि यह कानून के अनुरूप नहीं है।

End of Feed