Home Loan का 'मैजिक चार्ट'! इस एक पेपर में छिपा है आपके लाखों रुपये बचाने का राज

होम लोन से जुड़ा एक जरूरी डॉक्यूमेंट आपको यह समझने में मदद कर सकता है कि आप अपने लोन को समय से पहले कैसे खत्म कर सकते हैं।

घर खरीदना किसी भी परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण वित्तीय उपलब्धि होती है। इस सपने को पूरा करने के लिए अधिकांश लोग होम लोन (Home Loan) का सहारा लेते हैं। होम लोन लेने का मतलब है कि आप उधार ली गई मूल राशि (प्रिंसिपल) के साथ-साथ उस पर लगने वाला ब्याज भी चुकाएं। हालांकि, हर महीने कितनी ईएमआई जाएगी, लोन की अवधि कितनी रहेगी यह सब समझना बेहद जरूरी है। इस पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट और व्यवस्थित बनाने के लिए बैंक और वित्तीय संस्थान उधारकर्ताओं को एक डॉक्यूमेंट देते हैं, जिसे ‘होम लोन अमोर्टाइजेशन शेड्यूल’ (Home Loan Amortisation Schedule) कहा जाता है। होम लोन अमोर्टाइजेशन शेड्यूल’ को रिव्यू करना क्यों जरूरी है और इसके क्या फायदे हैं, इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं-

Home Loan Amortisation Schedule

Home Loan Amortisation Schedule (Photo: iStock)

होम लोन अमॉर्टाइजेशन शेड्यूल क्या होता है?

Home Loan Amortisation Schedule (Photo: iStock)

होम लोन अमॉर्टाइजेशन शेड्यूल एक टेबल होती है, जिसमें यह बताया जाता है कि उधार लेने वाले व्यक्ति को अपने होम लोन को पूरी अवधि (Tenure) में चुकाने के लिए समय-समय पर कितनी किस्तें (EMI) देनी होंगी।

End of Feed