बिजनेस

Kesoram Share Price: अल्ट्राटेक ने किया इस कंपनी के अधिग्रहण का ऐलान, 157 फीसदी रिटर्न देने वाले शेयर्स को खरीदने टूटे लोग

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 1, 2023, 02:57 PM IST

Kesoram Industries share price: केसोराम की वर्तमान में कर्नाटक के सेदम और तेलंगाना के बसंतनगर में दो एकीकृत सीमेंट यूनिट्स हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 1.07 करोड़ टन है और साथ ही सोलापुर, महाराष्ट्र में 6.6 लाख टन क्षमता का पैकिंग संयंत्र भी है।

Image

अल्ट्राटेक सीमेंट

Photo : Twitter

Kesoram Industries share price: बिड़ला समूह की सीमेंट बनाने वाली कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट शेयर अदला-बदली सौदे के तहत बीके बिड़ला समूह की प्रमुख केसोराम इंडस्ट्रीज के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण करेगी। केसोराम इंडस्ट्रीज का कर्ज समेत कुल मूल्यांकन लगभग 7,600 करोड़ रुपये है। इस खबर के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को केसोराम के शेयर में 5 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। यह शेयर 146.35 रुपये पर कारोबार कर रहा है। केसोराम के एक साल के रिटर्न की बात करें तो इसने 157 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। यदि आप इसमें एक साल पहले 1 लाख का निवेश किए होते तो यह 1,57000 रुपये हो जाते।

केसोराम की वर्तमान में कर्नाटक के सेदम और तेलंगाना के बसंतनगर में दो एकीकृत सीमेंट यूनिट्स हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 1.07 करोड़ टन है और साथ ही सोलापुर, महाराष्ट्र में 6.6 लाख टन क्षमता का पैकिंग संयंत्र भी है। वित्त वर्ष 2022-23 में केसोराम का सीमेंट परिचालन से कारोबार 3,533.75 करोड़ रुपये था। यह सौदा बिड़ला परिवार के भीतर हुआ है। बीके बिड़ला के पोते कुमार मंगलम बिड़ला एवी बिड़ला समूह के प्रमुख हैं, जिसके पास अल्ट्राटेक का स्वामित्व है।

साल 1919 में हुई थी केसोराम की स्थापना

केसोराम की स्थापना 1919 में केसोराम कॉटन मिल्स लिमिटेड के नाम से की गई थी। कलकत्ता में एक सूती कपड़ा मिल के रूप में अपनी मामूली शुरुआत से, केसोराम ने रेयान के उत्पादन में विस्तार किया। इसका पहला रेयान संयंत्र 1959 में बनाया गया था, जिसकी प्रति वर्ष 4,635 मीट्रिक टन रेयान यार्न की उत्पादन क्षमता थी। केसोराम ने जल्द ही टायर और सीमेंट उद्योग में प्रवेश किया। कंपनी के व्यवसायों के बढ़ते पोर्टफोलियो को प्रतिबिंबित करने के लिए नाम में बदलाव की आवश्यकता थी। इसलिए 1986 में इसका नाम बदलकर केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर दिया गया।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article