बिजनेस

UltraTech Cement share: इंडिया सीमेंट्स डील से अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर उछले; जाने अभी कहां तक हैं कमाई के मौके

UltraTech Cement share price target 2024: आदित्य बिड़ला समूह के स्वामित्व वाली अल्ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट्स में प्रमोटरों और उनके सहयोगियों की 32.72% इक्विटी हिस्सेदारी 390 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 3,954 करोड़ रुपये में खरीदने की मंजूरी दे दी। इसके बाद आज इसके शेयर में उछाल देखने को मिला।

Image

अल्ट्राटेक सीमेंट शेयर प्राइस टारगेट।

Photo : Times Now Digital

UltraTech Cement share price target 2024: सोमवार को शुरुआती कारोबार में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर की कीमत में एक प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई। इस बढ़त की वजह इंडिया सीमेंट्स में 32.72% हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा रही। इस बीच, बीएसई पर इंडिया सीमेंट्स के शेयर की कीमत में भी करीब 3% की बढ़ोतरी हुई।

आदित्य बिड़ला समूह के स्वामित्व वाली अल्ट्राटेक सीमेंट ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने इंडिया सीमेंट्स में प्रमोटरों और उनके सहयोगियों की 32.72% इक्विटी हिस्सेदारी 390 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 3,954 करोड़ रुपये में खरीदने को मंजूरी दे दी है। यह कीमत पिछले शुक्रवार को इंडिया सीमेंट्स के शेयर के बंद भाव 374.60 रुपये प्रति शेयर से 4.1% अधिक है।

जून 2024 में, अल्ट्राटेक ने दक्षिण भारत स्थित सीमेंट निर्माता इंडिया सीमेंट्स में ₹ 268 प्रति शेयर की कीमत पर 22.77% इक्विटी हासिल करने के लिए वित्तीय निवेश किया था। नई घोषणा के साथ, अल्ट्राटेक सीमेंट 55.49% हिस्सेदारी के साथ इंडिया सीमेंट्स में सबसे बड़ा शेयरधारक बन जाएगा।

UltraTech Cement share price target 2024: अल्ट्राटेक सीमेंट शेयर प्राइस टारगेट 2024

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने 26 जुलाई की अपनी रिपोर्ट में अल्ट्राटेक सीमेंट के लिए खरीद रेटिंग की सिफारिश की है। इसने 8% की बढ़त की संभावना के साथ 12,400 रुपये प्रति शेयर का प्राइस टारगेट दिया है।

UltraTech Cement share price: इंडियन सीमेंट्स लिमिटेड

इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड ग्रे सीमेंट और रेडी-मिक्स कंक्रीट के कारोबार से जुड़ी हुई है। इसे 21 फरवरी, 1946 में शुरू किया गया था। कंपनी का पिछले तीन साल का कारोबार वित्त वर्ष 24 में 5,112 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 23 में 5,608 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 22 में 4,858 करोड़ रुपये रहा।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article