बिजनेस

उज्जवला गैस सब्सिडी योजना: 1.5 करोड़ लोगों को मिलेगा दिवाली का तोहफा, खाते में आएंगे 660 रु

Ujjwala Subsidy Scheme: उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला योजना के करीब 1.75 करोड़ लाभार्थी हैं। मगर इनमें से करीब 1.54 लाभार्थियों के खाते ही आधार कार्ड से प्रमाणित हैं। इन्हीं लोगों को उज्ज्वला योजना की सब्सिडी मिलेगी।

Image

यूपी सरकार देगी उज्जवला गैस सब्सिडी योजना का पैसा

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी सरकार देगी उज्जवला गैस सब्सिडी
  • सभी लाभार्थियों को मिलेंगे 660 रु
  • करीब 1.5 करोड़ लोगों को होगा फायदा

Ujjwala Subsidy Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार दिवाली पर राज्य के करोड़ों लोगों को एक खास तोहफा देने जा रही है। राज्य सरकार की योजना उज्जवला गैस सब्सिडी योजना (Ujjwala Subsidy Scheme) के तहत हर लाभार्थी के खाते में 660 रुपये भेजने की है। बता दें कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। प्रस्ताव के तहत योजना के तहत राज्य सरकार हर लाभार्थी के खाते में 660 रुपये ट्रांसफर करेगी। बता दें कि इस योजना के तहत 300 रुपये केंद्र सरकार से बतौर सब्सिडी मिलेंगे।

करोड़ों लोगों को फायदा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला योजना के करीब 1.75 करोड़ लाभार्थी हैं। मगर इनमें से करीब 1.54 लाभार्थियों के खाते ही आधार कार्ड से प्रमाणित हैं। इन्हीं लोगों को उज्ज्वला योजना की सब्सिडी मिलेगी।

केंद्र सरकार से पहले देगी सब्सिडी देगी यूपी सरकार

खास बात यह है कि केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी पहले से ही यूपी सरकार 660 रु की सब्सिडी अपने राज्य के लाभार्थियों को देने जा रही है। मगर पहले चरण में आधार प्रमाणित खातों में ही योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का पैसा भेजा जाएगा। यानी जिन लोगों के बैंक खाते आधार से लिंक हैं, पहले केवल उन्हें ही सब्सिडी मिलेगी।

बाकी लाभार्थियों को कब मिलेगा पैसा

जिन लोगों का फिलहाल बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, जैसे-जैसे वे अपने खातों को आधार से लिंक करते जाएंगे, उन्हें भी सब्सिडी का पैसा मिलता रहेगा। सभी लाभार्थियों को सब्सिडी का पैसा देने पर राज्य सरकार के खजाने पर करीब 1200 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article