बिजनेस

Ugadi, Gudi Padwa bank holiday 2023: इन राज्यों में आज बैंक हैं बंद,चेक करें लिस्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 22, 2023, 11:43 AM IST

Ugadi, Gudi Padwa bank holiday 2023: 22 मार्च, 2023 को गुड़ी पड़वा, उगादी त्योहार, बिहार दिवस, साजिबु नोंगमापनबा, तेलुगू नव वर्ष दिवस और पहला नवरात्र मनाने के लिए बैंक बंद हैं। जहां बैंक बंद हैं उन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, गोवा, बिहार और श्रीनगर में बैंक बंद हैं।

Image

Ugadi, Gudi Padwa bank holiday 2023: उगादी/गुड़ी पड़वा

Photo : BCCL

Ugadi, Gudi Padwa bank holiday 2023: 22 मार्च, 2023 को गुड़ी पड़वा और उगादी त्योहारों के अवसर पर कुछ राज्यों जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ये त्यौहार मराठी नव वर्ष की शुरुआत के साथ दक्षिण भारत में वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक हैं। गुड़ी पड़वा, उगादि महोत्सव, बिहार दिवस, साजिबु नोंगमापनबा, तेलुगू नव वर्ष दिवस, पहला नवरात्र मनाने के लिए बैंक बंद हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, गोवा, बिहार और श्रीनगर में बैंक बंद हैं।

उगादी/गुड़ी पड़वा

गुड़ी पड़वा या उगादी त्यौहार नए साल की शुरुआत के साथ दक्षिण भारत में वसंत ऋतु की शुरुआत का जश्न मनाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर साल चैत्र महीने के पहले दिन उत्सव मनाया जाता है।

मार्च की अन्य छुट्टियां

राष्ट्रीय अवकाश के अलावा, बैंक अवकाश राज्य के आधार पर भिन्न होते हैं। अवकाश सूची भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रदान की जाती है। रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। 30 मार्च (गुरुवार) को श्री रामनवमी (चैते दशाईं) के अवसर पर गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और शिमला में बैंक बंद हैं।

उगादी, गुड़ी पड़वा 2023: इतिहास और महत्व

हिन्दू पंचांग के अनुसार,चैत्र नवरात्रि इसी दिन से शुरू होती है। इस दिन को गुड़ी पड़वा के नाम से मनाया जाता है, जिसका हिंदू धर्म में काफी महत्व माना जाता है। गुड़ी सौभाग्य को आकर्षित करने की शक्ति का प्रतीक है, विजय का प्रतीक है और प्रतिपदा तिथि को पड़वा कहा जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस साल गुड़ी पड़वा 22 मार्च को पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले स्नान कर जीत के प्रतीक के रूप में घर में सुंदर गुड़ी लगाती हैं और उसकी पूजा करती हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से वहां की नकारात्मकता दूर होती है और घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article