बिजनेस

Uflex IT Raid: 72 घंटे से जारी है यूफ्लेक्स ग्रुप पर इनकम टैक्स की रेड, 40 शेल कंपनियों से मिले 635 करोड़ के ट्रांजैक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 25, 2023, 07:34 PM IST

Uflex IT Raid: चार दिन पहले इनकम टैक्स विभाग ने यूफ्लेक्स के मैन्यूफैक्च रिंग यूनिट, डायरेक्टर्स के घर, कॉपोर्रेट ऑफिस समेत देश भर में 70 स्थानों पर सर्च की थी। इसके बाद नोएडा में सर्च का दायरा बढ़ा और 32 स्थानों पर सर्च की गई। 72 घंटे बाद सर्च अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।

Image

72 घंटे बाद भी यूफ्लेक्स ग्रुप पर सर्च जारी

Photo : IANS

Uflex IT Raid: यूफ्लेक्स कंपनी के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट की सर्च के 72 घंटे से भी अधिक बीत चुके हैं। दस्तावेजों में करीब 715 करोड़ के ट्रांजैक्शन की गड़बड़ी मिली है। इसके अलावा 40 शेल कंपनियों से करीब 635 करोड़ रुपए के ट्रांजैक्शन किए गए।

तीन परिसर सीज

अब तक तीन करोड़ रुपए और तीन परिसरों को सीज किया गया। 140 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इसमें से अधिकांश कंपनी के कर्मचारी है। देश में करीब 38 स्थानों पर सर्च पूरी हो चुकी है। अब दिल्ली-एनसीआर को मिलाकर 28 स्थानों पर सर्च की जा रही है। इसमें 100 से ज्यादा टीम लगी हुई है।

70 स्थानों पर रेड

चार दिन पहले इनकम टैक्स विभाग ने यूफ्लेक्स के मैन्यूफैक्च रिंग यूनिट, डायरेक्टर्स के घर, कॉपोर्रेट ऑफिस समेत देश भर में 70 स्थानों पर सर्च की थी। इसके बाद नोएडा में सर्च का दायरा बढ़ा और 32 स्थानों पर सर्च की गई। 72 घंटे बाद सर्च अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस मामले में 140 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। उनके लैपटॉप और मोबाइल और ट्रांजैक्शन की जानकारी ली गई। इसके अलावा विदेशी कंपनियों से हुए ट्रांजैक्शन को भी देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक करीब एक हजार करोड़ की गड़बड़ी की आशंका है।

20 साल पहले भी रेड

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब 20 साल पहले हुई रेड में करीब 300 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति को आईटी की टीम ने सीज किया था। कई पॉलिटिकल एंगल भी मिले थे। ये भी कहा गया कि काफी पैसा बोरो में भरकर नालों में फेंका गया था।

End of Article