Uday Kotak Success Martra: कोटक महिंद्रा बैंक का नाम कौन नहीं जानता, इसके साथ ही देश और दुनिया में उदय कोटक का नाम भी उतना ही मशहूर है। उदय भारत के सबसे अमीर बैंकर्स में एक हैं और कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ हैं। इनका जन्म 15 मार्च 1959 को मुंबई में हुआ था और इनके पिता का नाम सुरेश कोटक था। उदय कोटक एक अपर मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं, इतना बड़ा कारोबार उन्होंने अपने दम पर शुरू किया और कामयाबी की बुलंदियों को छुआ।
क्रिकेट मैच के हादसे से बदली तकदीर
उदय कोटक जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट से एमबीए कर रहे थे, लेकिन उनका सपना क्रिकेटर बनने का ही था। एक मैच में उनके सिर पर बॉल लगी जिससे उन्हें गंभीर चोट आई जिसके बाद उनका क्रिकेट छूट गया।

Uday Kotak
होश उड़ा देगी इनकी नेटवर्थ
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रियल टाइम रैंकिंग के हिसाब से उदय कोटक की इस समय नेटवर्थ करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये है। उदय अपना कार्यकाल कोटक महिंद्रा बैंक में लगभग पूरा कर चुके हैं और इस साल रिटायर हो रहे हैं।

Uday Kotak
शादी के दिन आया बड़ा मोड़
उदय कोटक की शादी के रिसेप्शन में उनके जीवन की संभवतः सबसे बड़ी डील हुई थी। रिसेप्शन में महिंद्रा ग्रुप के मौजूदा चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी मौजूद थे, 1985 में यहीं से कोटक महिंद्रा फाइनेंस कंपनी की शुरुआत हुई।

Uday Kotak
आनंद महिंद्रा ने किया था 1 लाख का निवेश
उस समय आनंद महिंद्रा ने उदय कोटक के साथ मिलकर बनी ताजा-ताजा कंपनी ने 1 लाख रुपये का निवेश किया था। इस सफर में सफलता का मजा इन दोनों को 2003 से मिलना शुरू हुआ।

Uday Kotak
2015 में भी हुई बहुत बड़ी डील

Uday Kotak Motivational Quote
2015 में उदय कोटक ने आईएनजी वैश्य बैंक को खरीद लिया जो उनके व्यापार के लिए बहुत बड़ी डील बनकर सामने आई। आज कोटक महिंद्रा बैंक की नेटवर्थ 3.78 लाख करोड़ रुपये है।
