गलत खाते में जमा हो गए थे 820 करोड़ रुपये, यूको बैंक ने 79 फीसदी राशि वसूली

यूको बैंक ने बताया की कि एक तकनीकी खराबी के कारण अन्य बैंकों के ग्राहकों के कुछ ट्रांजेक्शन यूको बैंक में जमा कर दिए गए थे। यूको बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि विभिन्न सक्रिय कदम उठाकर बैंक ने प्राप्तकर्ताओं के खातों पर रोक लगा दी।

यूको बैंक ने तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) के जरिए बैंक के कुछ खातों में गलती से जमा की गई 649 करोड़ रुपये या 79 प्रतिशत राशि को वापस हासिल कर लिया है। यूको बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि विभिन्न सक्रिय कदम उठाकर बैंक ने प्राप्तकर्ताओं के खातों पर रोक लगा दी और 820 करोड़ रुपये में से 649 करोड़ रुपये वापस हासिल करने सक्षम रहा। यह कुल राशि का करीब 79 प्रतिशत है।

UCO Bank, यूको बैंक

आवश्यक कार्रवाई

बैंक ने 171 करोड़ रुपये की शेष राशि की वसूली के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आवश्यक कार्रवाई के लिए मामले की सूचना कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भी दे दी गई है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह तकनीकी खराबी मानवीय त्रुटि के कारण हुई या ‘हैकिंग’ के प्रयास के कारण। गौरतलब है कि आईएमपीएस प्लेटफॉर्म का संचालन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा किया जाता है।

End of Feed