Suzlon Energy Share: रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन के क्षेत्र में काम करने वाले सुजलॉन ग्रुप के लिए अच्छी खबर आई है। कंपनी की विंड टरबाइनों की S144-3 मेगावाट सीरीज को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) से आरएलएमएम (मॉडल और निर्माताओं की संशोधित सूची) लिस्ट में जगह मिली है। इस खबर के बाद सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की शानदार खरीदी देखने को मिल रही है।
कितना बढ़ा शेयर
गुरूवार को 4.94 फीसदी की बढ़त के साथ सुजलॉन एनर्जी के शेयर 42.50 पर बंद हुए। बीएसई इंडेक्स पर छह महीने की अवधि में यह शेयर 410% से ज्यादा चढ़ चुका है। तीन महीने में इस शेयर ने निवेशकों को सेंसेक्स के मुकाबले 110% तक रिटर्न दिया है। बता दें कि मई महीने में सुजलॉन के शेयर की कीमत 8 रुपये थी।
MSCI इंडिया इंडेक्स में मिल चुकी है जगह
सुजलॉन एनर्जी को मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंटरनेशनल यानी MSCI इंडिया इंडेक्स में जगह मिली है। इस खबर का भी असर कंपनी के शेयर पर दिखा है। इंडेक्स में सुजलॉन एनर्जी के अलावा इंडसइंड बैंक, वन 97 कम्युनिकेशंस सहित नौ कंपनियों को जोड़ा गया है। ये 30 नवंबर, 2023 से प्रभावी होगा।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
