Uber Layoffs: उबर करेगी छंटनी, 10% कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी

Uber Layoffs: उबर अपने परिचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए वैश्विक स्तर पर 10% कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। भारत में भी इसका असर पड़ेगा, लेकिन वह कंपनी का प्रमुख बाजार बना रहेगा।

Uber Layoffs : कैब बुकिंग सर्विस देने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनी उबर टेक्नोलॉजीज (Uber Technologies) ने अपने वैश्विक परिचालन को बेहतर बनाने और खर्चों को नियंत्रित करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी अपने कुल वर्कफोर्स में से करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। इस फैसले के कारण दुनिया भर में करीब 3,400 लोगों को अपनी नौकरियों से हाथ धोना पड़ेगा।

Uber Layoffs, Uber Job Cut, workforce reduction,  Uber India, 10 percent cuts, Dara Khosrowshahi,

उबर का बड़ा झटका: दुनिया भर में 10% छंटनी, 3,400 कर्मचारियों की छुट्टी!

सीईओ ने कर्मचारियों को दी जानकारी

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा उबर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) दारा खोसरोशाही ने सभी कर्मचारियों को एक आधिकारिक संदेश भेजकर इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी अपने संगठनात्मक ढांचे को सरल और चुस्त बनाना चाहती है। इसके तहत मैनेजमेंट के अनावश्यक स्तरों को समाप्त किया जाएगा, विभिन्न टीमों का पुनर्गठन किया जाएगा और कंपनी अपने कार्यालयों को दुनिया के कुछ चुनिंदा प्रमुख शहरों में केंद्रित करेगी।

End of Feed