बिजनेस

SBI में 1 साल से कम अवधि की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, सीनियर सिटीजन को यहां मिलेगा ज्यादा फायदा

एसबीआई अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। आप लंबे समय के लिए पैसा निवेश नहीं करना चाहते हैं तो बैंक में 1 साल से कम अवधि की एफडी पर भी विचार कर सकते हैं।

Image

1 साल से कम समय की FD पर कितना मिलेगा ब्याज (AI Generated Image)

SBI FD Interest Rates: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एसबीआई (State Bank of India) में FD आज भी सुरक्षित निवेश के विकल्पों में शामिल है। अगर आप लंबी अवधि के लिए पैसा लॉक नहीं करना चाहते हैं, तो कम अवधि की FD भी आपके लिए एक विकल्प हो सकती है।

1 साल से कम अवधि की एफडी

एसबीआई की ओर से एक साल से कम अवधि वाली FD पर सामान्य नागरिकों को 3.05 प्रतिशत से लेकर 5.90 प्रतिशत तक सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज का लाभ मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को 1 साल से कम अवधि की एफडी पर अधिकतम 6.40 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है।

7 से 45 दिन की FD पर कितना ब्याज?

अगर आप अपना पैसा बहुत कम समय के लिए FD में रखना चाहते हैं तो 7 दिन से 45 दिन की अवधि वाली FD का विकल्प चुन सकते हैं। इस अवधि में सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 3.05 प्रतिशत सालाना है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 3.55 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल सकता है।

46 से 179 दिन की FD पर कितना ब्याज?

अगर आप करीब डेढ़ महीने से लेकर लगभग छह महीने तक के लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो 46 दिन से 179 दिन की FD पर विचार किया जा सकता है। इस अवधि के लिए सामान्य नागरिकों को 4.90 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 5.40 प्रतिशत है।

180 से 210 दिन की FD पर कितना ब्याज?

एसबीआई की 180 दिन से 210 दिन की FD भी कम अवधि में निवेश करने वालों के लिए एक विकल्प है। इस अवधि में सामान्य ग्राहकों को 5.65 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.15 प्रतिशत सालाना है। अगर आपके पास कुछ महीनों के लिए अतिरिक्त पैसा है और आपको उस अवधि में उसकी जरूरत नहीं पड़ने वाली है, तो इस तरह की FD पर विचार किया जा सकता है।

211 दिन से एक साल से कम की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज

एक साल से कम अवधि वाली इन FD में सबसे ज्यादा ब्याज 211 दिन से लेकर एक साल से कम की अवधि पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 5.90 प्रतिशत सालाना है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 6.40 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल सकता है।

FD की अवधिसामान्य नागरिकसीनियर सिटीजन
7 दिन से 45 दिन3.05%3.55%
46 दिन से 179 दिन4.90%5.40%
180 दिन से 210 दिन5.65%6.15%
211 दिन से 1 साल से कम5.90%6.40%

FD करवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

FD में निवेश करने से पहले यह जरूर तय करें कि आपको पैसे की जरूरत कब पड़ सकती है। अगर FD की अवधि पूरी होने से पहले पैसा निकालते हैं, तो बैंक के नियमों के अनुसार समय से पहले निकासी पर ब्याज में कटौती या अन्य लागू शर्तें हो सकती हैं।

इसके अलावा FD से मिलने वाला ब्याज आपकी टैक्स देनदारी को प्रभावित कर सकता है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी टैक्स स्थिति को भी ध्यान में रखना चाहिए।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article