Twitter Logo Sold: ट्विटर के ‘पंछी’ को मिला नया मालिक, जानें कितने लाख में हुआ सौदा

Twitter Bird Logo Auction: एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद ट्विटर के प्रतिष्ठित ब्लू बर्ड लोगो को हटा दिया गया था। अब इसे $34,375 (लगभग 29 लाख रुपये) में नीलाम किया गया है। पहले भी ट्विटर की कई वस्तुएं बेची जा चुकी हैं, जिसमें साइन बोर्ड, ऑफिस फर्नीचर और किचन इक्विपमेंट शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 29 लाख रु. में बिका ट्विटर का प्रसिद्ध ब्लू बर्ड लोगो।
  • एलन मस्क के टेकओवर के बाद हटाया गया था यह लोगो।
  • Apple-1 कंप्यूटर और स्टीव जॉब्स के साइन वाला चेक भी नीलाम।

Twitter Bird Logo Auction: ट्विटर के फेमस ब्लू बर्ड लोगो की नीलामी हो चुकी है। इसे एलन मस्क ने अधिग्रहण के बाद हटा दिया था और X के नाम से बदलकर लोगो भी इसी को बना दिया था। इसके साथ सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय से भी ब्लू बर्ड को हटा दिया गया था। अब ब्लू बर्ड को एक नीलामी में करीब $34,375 (लगभग 3.10 लाख रुपये) में बेचा गया। यह लोगो 12 फीट × 9 फीट का था और इसका वजन 254 किलोग्राम था। हालांकि, खरीदार की पहचान उजागर नहीं की गई है।

Twitter Bird Logo Auction, Twitter Logo Sold

ट्विटर के ब्लू बर्ड लोगो की नीलामी, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग!

मस्क पहले भी बेच चुके हैं ट्विटर की कई चीजें

ट्विटर के रीब्रांड होने के बाद, एलन मस्क ने इसके पुराने मुख्यालय की कई चीजें नीलामी में बेची थीं। इनमें साइन बोर्ड, यादगार वस्तुएं, किचन इक्विपमेंट और ऑफिस फर्नीचर तक शामिल थे।

End of Feed