बिजनेस

Crypto News: ट्रंप के टैरिफ वार से क्रिप्टो बाजार में हड़कंप, बिटकॉइन में 7% से ज्यादा की गिरावट

Crypto Market Crash, Bitcoin Fall: ट्रंप के टैरिफ वार का असर अब क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी साफ नजर आ रहा है। बिटकॉइन समेत कई बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज़ की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है। निवेशकों में डर और अस्थिरता बढ़ती जा रही है।

Image

7% टूटा बिटकॉइन, 160 बिलियन डॉलर का नुकसान – टैरिफ वार ने डुबोया क्रिप्टो मार्केट!

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बिटकॉइन 7.67% गिरकर $76,947.87 पर पहुंचा
  • Ethereum, XRP, Solana और DOGE में 14% से ज्यादा की गिरावट
  • ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 160 अरब डॉलर की कमी

Crypto Market Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक टैरिफ वार का असर अब क्रिप्टोकरेंसी पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार को क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट देखी गई, जहां बिटकॉइन की कीमत में 7.67% की गिरावट आई और यह $76,947.87 पर पहुंच गया।

हाई रिस्क वाले निवेश से हट रहे हैं निवेशक

विशेषज्ञों का कहना है कि व्यापारिक अस्थिरता और टैरिफ वार के चलते निवेशकों में उच्च जोखिम वाले एसेट्स जैसे क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चिंता बढ़ी है। इसके चलते बड़े पैमाने पर बिकवाली देखी गई, जिससे पूरे क्रिप्टो बाजार से $160 बिलियन की पूंजी साफ हो गई।

अन्य प्रमुख क्रिप्टो टोकन्स में भी भारी गिरावट

  • Ethereum में 14.54% की गिरावट, कीमत: $1,545.19
  • XRP में 17.02% की गिरावट, कीमत: $1.76
  • Solana में 15.02% की गिरावट, कीमत: $101.79
  • DOGE में 15.56% की गिरावट, कीमत: $0.1412

मार्केट कैप में 6.59% की गिरावट

CoinMarketCap के अनुसार, वैश्विक क्रिप्टो बाजार का कुल पूंजीकरण अब $2.5 ट्रिलियन है, जो पिछले 24 घंटों में 6.59% कम हुआ है।

क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट ने अमेरिकी शेयर बाजार की मंदी की प्रवृत्ति को भी दर्शाया। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 5.82% की गिरावट आई, वहीं नैस्डैक US 500 इंडेक्स और नैस्डैक-100 में भी क्रमशः 6.06% और 6.07% की गिरावट देखी गई।

भारत में भी इसका असर दिखा। सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 2,661.62 अंकों की गिरावट आई और यह 72,703.07 पर पहुंच गया। निफ्टी में भी 3.87% की गिरावट आई और यह 22,017.20 पर आ गया।

विशेषज्ञ की राय

Pi42 के को-फाउंडर और सीईओ अविनाश शेखर ने कहा, "जैसे ही वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में गिरावट आई और 'ब्लैक मंडे' की आशंका ने फिर से सिर उठाया, पारंपरिक बाजार और क्रिप्टो होल्डिंग्स के बीच संबंध और स्पष्ट हो गया है।"

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टोकरेंसी में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article