बिजनेस

Piyush Goyal: भारत को मिलेगा बड़ा मौका! ट्रंप के टैरिफ संकट पर बोले पीयूष गोयल, बाजार की उठापटक में छिपा है सुनहरा अवसर

Piyush Goyal on trump tariff impact: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने 'इंडिया ग्लोबल फोरम' में कहा कि वैश्विक बाजारों में मची हलचल के बीच भारत के पास एक सुनहरा अवसर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ बढ़ाने और चीन की प्रतिक्रिया से भले ही दुनिया भर में शेयर बाजार गिर गए हों, लेकिन भारत इस संकट को एक बड़े मौके में बदल सकता है। उन्होंने कहा कि अब वक्त है ईमानदार मूल्य निर्धारण और निष्पक्ष व्यापार को बढ़ावा देने का।

Image

भारत मौजूदा बाजार उतार-चढ़ाव को अवसर में बदलने को तैयार है।” पीयूष गोयल, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • पीयूष गोयल ने टैरिफ संकट को भारत के लिए अवसर बताया
  • ट्रंप की नीति से वैश्विक शेयर बाजारों में भारी गिरावट
  • चीन की ग्रोथ का आधार अनुचित व्यापार मॉडल रहा

Piyush Goyal on trump tariff impact: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयात पर लगाए गए भारी टैरिफ ने विश्व भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट ला दी है। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में लगभग 5 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में घबराहट फैल गई।

भारत के लिए अवसर की घड़ी: पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को इंडिया ग्लोबल फोरम में कहा कि भारत इस आर्थिक उथल-पुथल को एक सुनहरे अवसर में बदलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जहां पूरी दुनिया टैरिफ युद्ध से प्रभावित हो रही है, वहीं भारत के पास खुद को एक भरोसेमंद और स्थिर आर्थिक शक्ति के रूप में पेश करने का मौका है।

चीन की ग्रोथ को लेकर तीखा प्रहार

गोयल ने चीन की आर्थिक प्रगति को अनुचित व्यापार नीतियों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि छिपी हुई सब्सिडी, सस्ते श्रम का शोषण और वैश्विक व्यापार नियमों का उल्लंघन, चीन की सफलता की नींव रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक संतुलन को बनाए रखने के लिए निष्पक्ष मूल्य निर्धारण और ईमानदार व्यापार प्रक्रियाएं जरूरी हैं।

बहुपक्षीय व्यापार में निष्पक्षता की मांग

पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि ऐसे मॉडल जो बहुपक्षीय व्यापार नियमों का उल्लंघन करते हैं, उन्हें रोकना होगा। जब तक विश्व बाजार में ईमानदारी और समान अवसर नहीं मिलेंगे, तब तक यह संकट और गहरा सकता है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article