तुर्किये और अजरबैजान को भारतीयों ने दिया बड़ा झटका, हुआ इतना बड़ा नुकसान

Boycott Azerbaijan, Boycott Turkiye: सोशल मीडिया पर तुर्किये और अजरबैजान की यात्रा के बहिष्कार के आह्वान के बीच यात्रा प्लेटफॉर्म MakeMyTrip ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में दोनों देशों के लिए बुकिंग में 60 प्रतिशत की गिरावट आई है जबकि कैंसिलेशन में 250 प्रतिशत यानी ढाई गुना की वृद्धि हुई है।

Boycott Azerbaijan, Boycott Turkiye : ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया पर तुर्किये और अजरबैजान की यात्रा का बहिष्कार तेज हो गया है। इस माहौल का सीधा असर यात्रा प्लेटफॉर्म MakeMyTrip पर भी देखने को मिल रहा है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि पिछले एक सप्ताह में इन दोनों देशों की यात्रा के लिए बुकिंग में 60% की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि केंसिलेशन में 250% (ढाई गुना) की तेज वृद्धि हुई है।

Boycott Azerbaijan, Boycott Turkiye

तुर्किये और अजरबैजान के खिलाफ यात्रा बहिष्कार तेज

ऑपरेशन सिंदूर और बहिष्कार की पृष्ठभूमि

भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में 6-7 मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। इस सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भी हमला किया, जिसका करारा जवाब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत ही दिया। इसी बीच, तुर्किये और अजरबैजान ने पाकिस्तान को सपोर्ट किया, जिसके बाद भारतीयों इन दोनों देशों का जमकर विरोध किया।

End of Feed