बिजनेस

Transrail Lighting IPO: IPO खुलने से पहले ही ग्रे-मार्केट में धमाल मचा रहा ट्रांसरेल लाइटिंग का GMP, 4 महाद्वीपों में फैला है कारोबार

Transrail Lighting Limited IPO GMP Today: ट्रांसरेल लाइटिंग के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 410-432 रु है, जबकि लॉट साइज 34 शेयरों की है। यानी कम से कम 34 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है। ट्रांसरेल लाइटिंग के आईपीओ का साइज 838.91 करोड़ रु है।

Image

कल खुलेगा ट्रांसरेल लाइटिंग का आईपीओ

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कल खुलेगा ट्रांसरेल लाइटिंग का आईपीओ
  • जीएमपी चल रहा 120 रु
  • प्राइस बैंड है 410-432 रु

Transrail Lighting Limited IPO GMP Today: ट्रांसरेल लाइटिंग का आईपीओ (Transrail Lighting IPO) गुरुवार 19 दिसंबर से खुलने जा रहा है। आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे-मार्केट में शेयर का प्रीमियम 100 रु से अधिक है। Transrail Lighting IPO में शेयरों का प्राइस बैंड 410-432 रु है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) 120 रु है। यानी प्राइस बैंड के ऊपरी भाव 432 रु के मुकाबले इसका शेयर 27.8 फीसदी के प्रीमियम पर है। हालांकि इसका जीएमपी लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें -

Transrail Lighting IPO Price Band & Lot Size

ट्रांसरेल लाइटिंग के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 410-432 रु है, जबकि लॉट साइज 34 शेयरों की है। यानी कम से कम 34 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है। ट्रांसरेल लाइटिंग के आईपीओ का साइज 838.91 करोड़ रु है।

Transrail Lighting IPO Listing

ट्रांसरेल लाइटिंग की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी। इसका शेयर 27 दिसंबर को शेयर बाजार में शुरुआत करेगा। ट्रांसरेल लाइटिंग के चार प्रमुख बिजनेस वर्टिकल्स में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन, सिविल कंस्ट्रक्शन, पोल्स एंड लाइटिंग और रेलवे शामिल है।

ये एक वैश्विक कंपनी हैं, जो चार महाद्वीपों (अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया) के 50 से अधिक देशों में कारोबार करती है।

आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी जरूरी

  • सेबी से मंजूरी मिलने के बाद कंपनियाँ आईपीओ लाती हैं। आईपीओ के दो हिस्से होते हैं
  • पहले हिस्से में इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (एंकर निवेशकों यानी बड़ी कंपनियों आदि को) शेयर बेचती है
  • फिर पब्लिक के आईपीओ खुलता है, जिसमें रिटेल, HNI आदि निवेशक आवेदन करते हैं
  • सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी निवेशकों को शेयर आवंटित करती है और एक तय डेट पर कंपनी की लिस्टिंग हो जाती है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article