Torrent Pharmaceuticals Dividend: हर शेयर पर टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स देगी 26 रु का डिविडेंड, BSE 200 कंपनियों में से किसी ने नहीं किया ऐसा

Torrent Pharmaceuticals Dividend Record Date: अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही के लिए टोरेंट फार्मा ने अपने फाइनेंशियल नतीजे जारी करते हुए, 520 प्रतिशत इंटरिम डिविडेंड की घोषणा की। यानी कि 5 रुपये के फेस वैल्यू पर 26 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड। इससे पहले, बीएसई 200 फार्मा कंपनी का सबसे बड़ा डिविडेंड पेमेंट 25 रुपये प्रति शेयर था।

KEY HIGHLIGHTS
  • टोरेंट फार्मा देगी डिविडेंड
  • 26 रु प्रति शेयर का डिविडेंड
  • 17 फरवरी के आसपास करेगी पेमेंट

Torrent Pharmaceuticals Dividend Record Date: बीएसई 200 में लिस्टेड एक प्रमुख फार्मा कंपनी Torrent Pharmaceuticals ने शेयरधारकों के लिए अब तक के सबसे अधिक डिविडेंड पेमेंट की घोषणा की है। 1,09,752.93 करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल वाली टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स के 2024 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुनाफे में काफी शानदार बढ़ोतरी हुई, जिसके साथ ही कंपनी ने भारी भरकम डिविडेंड का भी ऐलान किया। 2023 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 443 करोड़ रु का प्रॉफिट हुआ था। इसके मुकाबले 2024 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 14 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 503 करोड़ रु का लाभ हुआ। आगे जानिए कंपनी कितना डिविडेंड देगी।

Torrent Pharmaceuticals Dividend Record Date

टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स देगी डिविडेंड

ये भी पढ़ें -

End of Feed