Share Market Top Gainers and Losers Today: शेयर बाजार में दबाव के बीच कुछ स्मॉलकैप शेयरों ने बाजार के ट्रेंड को चुनौती दी है। शुक्रवार के कारोबार में मोडेला वूलेंस, महाराष्ट्र एपेक्स कॉर्पोरेशन, लोकेश मशीन्स, डीसीएक्स सिस्टम्स और बालाजी टेलीफिल्म्स के शेयर 10 फीसदी से 20 फीसदी तक चढ़ गए। ऐसे में निवेशकों के बीच इन कंपनियों को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है। जानिए इन कंपनियों का कारोबार क्या है और इनमें तेजी की वजह क्या है।
बाजार में कमजोरी, फिर भी इन शेयरों में जोरदार तेजी
शेयर बाजार में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। बड़े इंडेक्स दबाव में बने रहे, लेकिन कुछ स्मॉलकैप शेयर बाजार की दिशा से अलग तेजी दिखाते नजर आए। कारोबार के दौरान मोडेला वूलेंस लिमिटेड (Modella Woollens Limited), महाराष्ट्र एपेक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, लोकेश मशीन्स लिमिटेड, डीसीएक्स सिस्टम्स लिमिटेड और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के शेयरों में 10 फीसदी से करीब 20 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई।
मोडेला वूलेंस लिमिटेड का कारोबार
मोडेला वूलेंस लिमिटेड टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी है। कंपनी ऊन और सिंथेटिक धागों से जुड़े उत्पादों के कारोबार में सक्रिय है। शुक्रवार को यह शेयर करीब 20 फीसदी की तेजी के साथ 52.05 रुपये तक पहुंच गया, जो दिन का हाई भी रहा।
महाराष्ट्र एपेक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड क्या करती है
महाराष्ट्र एपेक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है। कंपनी निवेश, फाइनेंसिंग और कैपिटल मार्केट से जुड़े कारोबार में सक्रिय है। कारोबार के दौरान इसका शेयर करीब 17 फीसदी चढ़कर 102.99 रुपये तक पहुंच गया।
लोकेश मशीन्स लिमिटेड का बिजनेस मॉडल
लोकेश मशीन्स लिमिटेड इंजीनियरिंग और मशीन टूल्स सेक्टर की कंपनी है। कंपनी ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए CNC मशीन टूल्स बनाती है। बाजार में इसके शेयर में करीब 12 फीसदी की तेजी देखने को मिली और यह 220 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा।
डीसीएक्स सिस्टम्स लिमिटेड किस सेक्टर में है
डीसीएक्स सिस्टम्स लिमिटेड डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर से जुड़ी कंपनी है। कंपनी केबल हार्नेस असेंबली, इलेक्ट्रॉनिक सब-सिस्टम और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। शुक्रवार को इसके शेयर में करीब 10 फीसदी की तेजी आई और यह 196 रुपये के आसपास पहुंच गया।
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का कारोबार
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की जानी-मानी कंपनी है। कंपनी टीवी शो, वेब सीरीज और फिल्मों के प्रोडक्शन में सक्रिय है। बाजार में इस शेयर में करीब 10 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 27.85 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा।
क्यों अलग दिशा में भागे ये शेयर
कमजोर बाजार के दौरान अक्सर स्मॉलकैप और लो-फ्लोट शेयरों में तेज मूवमेंट देखने को मिलता है। कम लिक्विडिटी, शॉर्ट कवरिंग और सेक्टर से जुड़ी खबरों के कारण ऐसे शेयर कई बार बाजार के ट्रेंड से अलग तेजी दिखाते हैं।

ये हैं आज के टॉप गेनर और लूजर
इन शेयरों में आई तबाही
कमजोर बाजार माहौल के बीच कुछ शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के दौरान भंडारी होजियरी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (Bhandari Hosiery Exports Limited) के राइट्स एंटाइटलमेंट शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा हिल्टन मेटल फोर्जिंग लिमिटेड (Hilton Metal Forging Limited) के राइट्स एंटाइटलमेंट, आकाश एक्सप्लोरेशन सर्विसेज लिमिटेड (Aakash Exploration Services Limited), श्याम टेलीकॉम लिमिटेड (Shyam Telecom Limited) और वनकैप फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Onecap Financial Services Limited) के शेयरों में भी 6% से 39% तक की गिरावट देखने को मिली।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
