बिजनेस

Indian Stock Market News: चार दिग्गज कंपनियों को 1.25 लाख करोड़ रुपये का झटका, बाजार में गिरावट का असर

Market capitalization decline, Which companies were affected: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव से रिलायंस, LIC, SBI और ICICI बैंक की बाजार वैल्यू में 1.25 लाख करोड़ रुपये की गिरावट। जानें किसे हुआ फायदा।

Image

बाजार पूंजीकरण में गिरावट।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस को लगा 75,000 करोड़ का झटका
  • 4 बड़ी कंपनियों की बाजार वैल्यू गिरी
  • SBI, LIC और ICICI बैंक का मार्केट कैप

Market capitalization decline, Which companies were affected: पिछले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। कुल मिलाकर इन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,25,397.45 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे बड़ा झटका

इस गिरावट में सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 74,969.35 करोड़ रुपये घटकर 16,85,998.34 करोड़ रुपये रह गया। यह गिरावट रिलायंस के निवेशकों के लिए बड़ा झटका है।

अन्य प्रभावित कंपनियां

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC): बाजार मूल्यांकन में 21,251.99 करोड़ रुपये की कमी आई और यह घटकर 5,19,472.06 करोड़ रुपये रह गया।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI): 17,626.13 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ इसका बाजार पूंजीकरण 6,64,304.09 करोड़ रुपये रहा।

आईसीआईसीआई बैंक: 11,549.98 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ इसका मूल्यांकन 8,53,945.19 करोड़ रुपये तक सिमट गया।

बाजार में तेजी का फायदा उठाने वाली कंपनियां

इंफोसिस: 24,934.38 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ इसका बाजार पूंजीकरण 7,78,612.76 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी बैंक: 9,828.08 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ इसका मूल्यांकन 12,61,627.89 करोड़ रुपये हो गया।

भारती एयरटेल: 9,398.89 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ इसका बाजार पूंजीकरण 9,36,413.86 करोड़ रुपये रहा।

टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज): 9,262.3 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ इसका मूल्यांकन 15,01,976.67 करोड़ रुपये हो गया।

रैंकिंग में कौन सबसे आगे?

रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान है।

सेंसेक्स और निफ्टी पर असर

बीएसई सेंसेक्स में 428.87 अंकों (0.55%) और निफ्टी में 111 अंकों (0.47%) की गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर इन कंपनियों पर साफ दिखाई दिया।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article