बिजनेस

2 साल की FD पर कौन-सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें जुलाई के लेटेस्ट रेट्स

देश के टॉप प्राइवेट बैंक एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। अगर आप लंबे समय की अवधि के लिए एफडी में निवेश नहीं करना चाहते हैं तो 2 साल की एफडी में पैसा लगा सकते हैं।

Image

2 साल की एफडी पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज (AI Generated Image)

अगर आप अपने पैसे पर सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं लेकिन लंबी अवधि के लिए निवेश नहीं करना चाहते तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस आर्टिकल में टॉप 5 प्राइवेट बैंक के एफडी रेट्स की जानकारी दे रहे हैं, जो अपने ग्राहकों को 2 साल की एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें पेश कर रहे हैं।

Yes Bank दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

2 साल की FD पर प्राइवेट बैंकों में YES BANK सबसे ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक सामान्य नागरिकों को 2 साल की FD पर 7.00 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए यही ब्याज दर 7.50 प्रतिशत रखी गई है।

Kotak Mahindra Bank की FD पर भी आकर्षक ब्याज

Kotak Mahindra Bank भी 2 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर अच्छा रिटर्न दे रहा है। बैंक सामान्य ग्राहकों को 6.80 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7.30 प्रतिशत तक है।

Axis Bank और HDFC Bank की FD दरें

Axis Bank में 2 साल की FD पर सामान्य नागरिकों को 6.50 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7.00 प्रतिशत तक है। इसी तरह HDFC Bank 2 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.45 प्रतिशत और सीनियर सिटीजंस को 6.95 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

ICICI Bank की FD पर कितना मिल रहा ब्याज?

ICICI Bank भी 2 साल की FD पर निवेशकों को अच्छा विकल्प दे रहा है। बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 6.30 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.80 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

बैंक का नामसामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरसीनियर सिटीजंस के लिए ब्याज दर
Axis Bank6.50%7.00%
HDFC Bank6.45%6.95%
ICICI Bank6.30%6.80%
Kotak Mahindra Bank6.80%7.30%
Yes Bank7.00%7.50%

किन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है 2 साल की FD?

अगर आप निकट भविष्य में किसी बड़े खर्च, जैसे घर की मरम्मत, बच्चों की पढ़ाई, गाड़ी खरीदने या किसी दूसरी वित्तीय जरूरत के लिए रकम तैयार रखना चाहते हैं तो 2 साल की एफडी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह अवधि इतनी लंबी भी नहीं होती कि पैसा कई वर्षों तक फंसा रहे और इतनी छोटी भी नहीं होती कि ब्याज का लाभ सीमित रह जाए। इसलिए कम जोखिम पसंद करने वाले निवेशकों के लिए यह एक संतुलित विकल्प माना जाता है।

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

एफडी में निवेश करने से पहले ब्याज दर, मैच्योरिटी अवधि और समय से पहले एफडी तोड़ने पर लगने वाले नियमों की जानकारी जरूर लें। साथ ही यह भी समझें कि ब्याज दरें समय-समय पर बदल सकती हैं, इसलिए निवेश से पहले बैंक की मौजूदा दरों की पुष्टि करना जरूरी है। अगर आपका उद्देश्य सुरक्षित निवेश, निश्चित रिटर्न और कम अवधि में पूंजी बढ़ाना है, तो Yes Bank की 2 साल की एफडी योजना आपके लिए एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article