Top Weekly Gainer Shares: बीते कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में शानदार तेजी आई। निफ्टी 50 1.71 प्रतिशत बढ़कर 25,791 पर पहुंच गया और सेंसेक्स 2 प्रतिशत बढ़कर 84,544 पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.3 प्रतिशत ऊपर चढ़ा। आईटी, फार्मा और तेल एवं गैस शेयरों में गिरावट के बावजूद बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में मजबूत खरीदारी देखी गई। इस बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 60 फीसदी तक रिटर्न दिया।
इन शेयरों ने 5 दिन में दिया 60% तक रिटर्न
ये भी पढ़ें -
एस एम गोल्ड
बीते हफ्ते एस एम गोल्ड का शेयर BSE पर 19.95 रु से 31.92 रु पर पहुंच गया। इससे शेयर में 60 फीसदी की मजबूती आई। इतने रिटर्न से किसी के भी 2 लाख रु 3.20 लाख रु बन गए होंगे। कंपनी की मार्केट कैपिटल 32.04 करोड़ रु है।
एसोसिएटेड कोटर्स
बीते हफ्ते एसोसिएटेड कोटर्स का शेयर BSE पर 214 रु से 336.35 रु पर पहुंच गया। इससे शेयर में 57.17 फीसदी की मजबूती आई। कंपनी की मार्केट कैपिटल 45.47 करोड़ रु है।
नियोजेन केमिकल्स
बीते हफ्ते नियोजेन केमिकल्स का शेयर BSE पर 1546.70 रु से 2336 रु पर पहुंच गया। इससे शेयर में 51.03 फीसदी की मजबूती आई। कंपनी की मार्केट कैपिटल 6,153.13 करोड़ रु है।
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर
बीते हफ्ते रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर BSE पर 212.55 रु से 316.45 रु पर पहुंच गया। इससे शेयर में 48.88 फीसदी की मजबूती आई। कंपनी की मार्केट कैपिटल 12,535.57 करोड़ रु है।
समस्रित लैब्स
बीते हफ्ते समस्रित लैब्स का शेयर BSE पर 18.62 रु से 27.03 रु पर पहुंच गया। इससे शेयर में 45.17 फीसदी की मजबूती आई। कंपनी की मार्केट कैपिटल 40.03 करोड़ रु है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
