Multibagger stock: रजनीश रिटेल भारत और अन्य देशों में हीरे और इससे बने ज्वेलरी को बनाने और उसके बिजनेस का काम करती है। रजनीश रिटेल एक स्मॉल कैप कंपनी है जो अपने शेयर स्प्लिट करने को लेकर चर्चा में है। रजनीश रिटेल के शेयरों ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस साल की शुरुआत में, स्मॉल कैप कंपनी ने एक नए सैलून के लॉन्च के साथ सौंदर्य और वेलनेस इंडस्ट्री में एंट्री की और पोर्टफोलियो बढ़ाया।
Rajnish Retail Share Price History
बीएसई एनालिटिक्स के अनुसार, स्मॉल कैप कंपनी के शेयरों ने अच्छा रिटर्न दिया है, पिछले 2 सालों में 991.37 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। पिछले 3 सालों में, रजनीश रिटेल स्टॉक ने 1000 फीसदी से ज्यादा की उड़ान भरी है, जबकि पिछले 5 सालों में 8327.78 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
रजनीश रिटेल स्टॉक स्प्लिट 2024
कंपनी ने जून में अपने शेयरों को स्प्लिट करने की योजना की घोषणा की थी। रजनीश रिटेल ने कहा था कि उसके निदेशक मंडल ने कंपनी के सदस्यों और अन्य रेगुलेटर्स ने मंजूरी के अधीन 1 इक्विटी शेयर को 5 इक्विटी शेयरों में स्प्लिट करने की मंजूरी दे दी है। यह 5:1 के अनुपात में किया जाएगा यानी कंपनी का फेस वैल्यू ₹10 से ₹5 हो जाएगा।
कब है रजनीश रिटेल स्टॉक स्प्लिट 2024 रिकॉर्ड डेट
स्मॉल कैप कंपनी रजनीश रिटेल ने अब स्टॉक स्प्लिट में भाग लेने के लिए पात्र कौन होगा, यह निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। कंपनी ने 14 सितंबर को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार, 11 अक्टूबर, 2024 को रिकॉर्ड डेट तय की।"
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
