Top 10 Firms Mcap: Reliance-TCS के निवेशकों की चांदी, HDFC और LIC ने डुबोए पैसे

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और TCS के शेयरों में आई तेजी से निवेशकों ने बंपर मुनाफा कमाया।

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते अच्छी तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स में 582.06 अंक और एनएसई निफ्टी 127.4 अंक के लाभ में रहा। इसका फायदा सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों को मिला। सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1.54 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे ज्यादा लाभ हुआ।

Sensex

सेंसेक्स

इन कंपनियेां के निवेशकों को हुआ फायदा

पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। यानी इन कंपनियों के शेयर में निवेश करने वाले निवेशकों को फायदा हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 72,072.3 करोड़ रुपये बढ़कर 8,20,672.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने जून तिमाही में शुद्ध लाभ में 4.61 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

End of Feed